S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : शिकायतों का फर्जी निराकरण कर खुद की पीठ थपथपा रहा पीडब्ल्यूडी, देव कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों के... शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्... शहडोल :पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पार्षद सिल्लू रजक ने माया रजक को प्रदान की वाशिंग मशीन, आत्मनिर्... शहडोल : अपरसत्र न्यायाधीश ने कहा सत्य का मार्ग अटल होना चाहिए , गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्... शहडोल : विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने सीएसी हुए प्रशिक्षित शहडोल : चार माह शेष, सेवानिवृत्ति की आहट और विभागीय फैसलों पर सवाल , एक अधीक्षिका को दो छात्रावासों... शहडोल : गांधी जयंती के अवसर पर छात्रों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने क... शहडोल/ जयसिंहनगर :जमीन सूखी, फाइलें गीली! , भुगतान की धारा , कागजों में तालाब, फाइलों में उठाती ... शहडोल : जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान चित्रकला में मोनिका ने पाया द्वितीय स्थान  शहडोल : वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन 30 सितंबर को

शहडोल: महिला बाल विकास के द्वारा पैरामेडिकल कॉलेज में ओ .एस .सी. के तहत जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया आयोजित

0 229

महिला बाल विकास के द्वारा पैरामेडिकल कॉलेज में ओ .एस .सी. के तहत जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया आयोजित

शहडोल (संजय गर्ग)। विवेकानन्द पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर  हरीश गुप्ता के तात्वाधान में महिला बाल विकास विभाग जिला शहडोल के द्वारा वन स्टॉप सेंटर सखी जागरूकता अभियान का कार्यक्रम रखा गया । इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के माध्यम से एक ही छत के नीचे हिंसा से पीड़ित महिला एवम् बालिकाओं को सामान्य रूप से सहायता और सहयोग कैसे प्रदान किया जाये असुरक्षित स्पर्श को कैसे पहचाने और इसका कैसे विरोध करें के बारे में जानकारी दी गई वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में जानकारी दी गई। यदि विस्तृत जानकारी की बात करें तो वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) भारत सरकार की एक योजना है जो हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं को एक ही छत के नीचे एकीकृत सहायता और सहयोग प्रदान करती है। ये केंद्र अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता, चिकित्सा, कानूनी और मनोवैज्ञानिक परामर्श जैसी कई सुविधाएं एक साथ प्रदान करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य निजी और सार्वजनिक दोनों स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ होने वाली किसी भी तरह की हिंसा से प्रभावित महिलाओं की मदद करना है।

इस कार्यक्रम में विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर हरीश गुप्ता डॉ नम्रता पटेल सीनियर स्टाफ राजकिशोर दुबे मनीष गुप्ता उमेश सोंधिया , सरिता जायसवाल , प्रीति विश्वकर्मा, शिवानी सिंह राजपूत , अंगद कुशवाहा, आरती राठौर , सुधा राठोर , हर्षिता मिश्रा , प्रियंका तिवारी सभी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.