S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको...

शहडोल : एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर संगोष्ठी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

0 277

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर संगोष्ठी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

शहडोल। विवेकानन्द पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल में एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जीएमसी मेडिकल कॉलेज शहडोल के प्रोफेसर डॉ. मिहिर उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि एंटीबायोटिक का गलत और अधिक उपयोग शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा लेने से दवा का असर कम हो जाता है और मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है। कई मामलों में गलत खुराक या अधूरा कोर्स जानलेवा भी साबित हो सकता है।

कॉलेज के संचालक डॉ. हरीश गुप्ता ने बताया कि कई बार मरीज सीधे मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक खरीदकर सेवन कर लेते हैं, जिससे शरीर को दीर्घकालिक नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि एंटीबायोटिक या अन्य किसी भी दवा का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में दवा लेने से दुष्प्रभाव बढ़ जाते हैं और शरीर में प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है।

कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. नम्रता पटेल, राजकिशोर दुबे, मनीष गुप्ता, उमेश सोंधिया, शिवानी सिंह, सरिता जायसवाल, प्रीति विश्वकर्मा, हर्षिता मिश्रा, सुधा राठौर, अंगद कुशवाह, प्रियंका तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और समाज में एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाएं

Leave A Reply

Your email address will not be published.