S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको...

जयसिंहनगर : अमझोर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण संपन्न

0 262

अमझोर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण संपन्न 

अमझोर। देवी गुलाब पब्लिक स्कूल, अमझोर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्का वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां वीणा वादिनी सरस्वती, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय के संचालक पवन तिवारी के मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं बैज लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत, नाटक एवं नुक्कड़ नाटक ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत जयसिंहनगर की अध्यक्ष  मालती सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में सेवा निवृत्त प्राचार्य सनत पांडेय, म.प्र. जन अभियान परिषद शहडोल के जिला समन्वयक विवेक पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, भाजपा जिला मंत्री  शीला तिवारी, नगर परिषद जयसिंहनगर के पार्षद एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर देवा पयासी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी शिवकुमार तिवारी, परामर्शदाता शैलेन्द्र शर्मा एवं ओमप्रकाश शुक्ला, साथ ही ग्राम पंचायत अमझोर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अभिभावकगण एवं ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उद्बोधन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं परिश्रम को सम्मानित करने का सशक्त माध्यम हैं। पुरस्कार वितरण के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे उनमें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण एवं सतत प्रयासों की सराहना की गई तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजनों को अत्यंत आवश्यक बताया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.