S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको...

शहडोल / जयसिंहनगर : पार्टी के नाम पर स्वयं का विकास , एक तरफ राजनीति की धोती तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार की पोथी , नेता एक किरदार अनेक

0 429

पार्टी के नाम पर स्वयं का विकास , एक तरफ राजनीति की धोती तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार की पोथी ,

नेता एक किरदार अनेक

शहडोल / जयसिंहनगर (निशांत संजय गर्ग)। नेताजी का खास हूं मैं यह कहने वाले लोग कई है। यह टैगलाइन इस प्रकार की है जिससे अंनडल मंडल और कमंडल अपने भ्रष्टाचार के बंडल को बांधने में सफल रहते हैं।
सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि क्षेत्र में युवा नेता के नाम से प्रसिद्ध नेता का नाम लेकर जयसिंहनगर के अमझोर क्षेत्र में महाभारत का संजय अपनी दिव्या दृष्टि का प्रयोग कर जनपद स्तर से लेकर जिला पंचायत के सभी कामों में कुंडली मारकर बैठा हुआ है। हालांकि हालात ऐसे हैं कि जो किसी से छुपे नहीं खुली किताब की तरह एक के बाद एक अखबार में सुर्खियां बटोर रहा चर्चित नेता का कामकाज का मामला किसी से छुपा नहीं है।
पर सवाल यह है कि पार्टी के साख पर बट्टा लगा कर अपनी जेब भरना किस हद तक सही है।
सूत्रों के अनुरूप युवा नेता के रहमो करम में क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पैंठ बनाने की ओर अग्रेषित हुआ यह नेता नुमा चमचा जो राजनीति की धोती और भ्रष्टाचार की पोथी साथ लेकर चल रहा है। लेकिन गौर फरमाने वाली बात यह है कि पार्टी को इससे किंचित मात्र भी किसी भी प्रकार का कोई संदेह नहीं।
सबका साथ सबका विकास के मायने पलटे
ग्राम विकास योजना एवं जमीनी स्तर पर विकास की संरचना करने के लिए जनपद एवं जिला पंचायत स्तर पर शासन के द्वारा जनता के टैक्स से अर्जित की गई राशियों का आवंटन जिला पंचायत और जनपद स्तर पर होता है जिसे जरूरत के हिसाब से ग्राम पंचायत में बांटा जाता है। यानी सरल शब्दों में कहा जाए तो जनता के टैक्स के पैसे को बजट बनाकर निर्माण कार्यों में लगाया जाता है। जिसके लिए मदवार राशि या अलग-अलग निर्माण कार्यों के लिए दी जाती हैं।
लेकिन कुछ लोग इसे व्यापार के रूप में इस्तेमाल करते हैं और खादी पहनकर जनता के ही पैसों को निर्माण कार्यों के नाम पर उसका दुरुपयोग कर उस राशि का गिध भोज करने से भी नहीं चूकते हैं।

कहीं ग्रेवल रोड तो कहीं स्टॉप डैम या हो सामुदायिक भवन सब में गवन
नेतागिरी और ठेकेदारी दोनों किरदारों को निभाने में ये नेता माहिर है।
लगातार जनपद स्तर और जिला पंचायत से काम लाकर इसने स्वयं के विकास की गति को  काफी तीव्रता प्रदान की है। ब शर्ते कथित व्यक्ति के द्वारा कराए गए सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों पर पूर्ण रूप से सफल है या नहीं यह पर पूरा विषय जांच पर केंद्रित है।
लेकिन जयसिंहनगर विधानसभा के अंतर्गत अमझोर के आसपास के  इलाके में लगातार निर्माण कार्य जारी है। जिस पर नेता अपनी धोती संभाल रहा है और भ्रष्टाचार की पोथी भी बांध रहा है। फिलहाल नेता को चिंता इस बात की है कि कहीं उसकी भ्रष्टाचार की पोथी यदि तरीके से खुलने पाई तो उसकी राजनीति की धोती उतर ना जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.