S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई...

शहडोल : जिला अस्पताल  में अनियमितताओं के खिलाफ युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0 239

 

 

जिला अस्पताल  में अनियमितताओं के खिलाफ युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शहडोल । युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी के नेतृत्व एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी के मार्गदर्शन में आज जिला अस्पताल शहडोल में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं के विरोध में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में संचालित वाहन स्टैंड में मरीजों एवं उनके परिजनों से अवैध एवं मनमानी तरीके से शुल्क वसूला जा रहा है। इससे पहले से परेशान मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और कई बार विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है।
इसके साथ ही अस्पताल के ब्लड बैंक में भी गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जबकि दलालों के माध्यम से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। रक्त की कमी के कारण गरीब एवं असहाय मरीजों का उपचार भी प्रभावित हो रहा है।
युवा कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि वाहन स्टैंड में हो रही अवैध वसूली को तत्काल बंद कराया जाए तथा यदि ठेका वैध है तो निर्धारित दरों को सार्वजनिक किया जाए। साथ ही ब्लड बैंक में व्याप्त दलाली पर सख्त कार्रवाई करते हुए रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,प्रिंस सिंह, सत्यनारायण साहू,शैलेन्द्र शर्मा,आशीष द्विवेदी,दीपांशु गुप्ता,महेंद्र यादव,अमन तिवारी,पंकज तिवारी,ओम साहू, कृतितेंद्र सिंह,शिवम तिवारी,दीपक साहू,शुभांक पाण्डेय,कान्हा कोरी, अर्पित सेन सहित काफी संख्या युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.