जिले में शिक्षकों की समस्याओं के लिए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने सौपा ज्ञापन ।
शहडोल । संभागीय उपायुक्त, जनजाति कार्य विभाग ,संभाग शहडोल ,जेपी यादव ने विकासखंड पाली ,जिला उमरिया के शिक्षकों के लिए समस्या निवारण शिविर का आयोजन पाली के खंड शिक्षा कार्यालय में आहूत किया गया था। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की ओर से संभागीय अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन प्रस्तुत किया ।
ज्ञापन में जिन चार बिंदुओं का उल्लेख किया गया था उस पर श्री यादव ने बिंदुवार चर्चा किया ।उन्होंने कहा कि पदोन्नति प्राप्त प्राथमिक शिक्षकों के द्वितीय क्रमोन्नति वेतनमान प्रदाय हेतु आदेश क्यों लंबित है ।इस पर सहायक आयुक्त कार्यालय उमरिया से उपस्थित प्रतिनिधि श्री संजय पांडे ने अवगत कराया की 12 लोगों की क्रमोन्नति सूची तैयार है । डीपीसी की प्रक्रिया कर ली गई है ।सहायक आयुक्त महोदया अवकाश पर हैं उनके आते ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विकासखंड पाली के समस्त शिक्षकों के मकान किराया भत्ता ,महंगाई भत्ता , क्रमोन्नति वेतन निर्धारण एवं सातवें वेतन मान के निर्धारण का एरियर्स अब तक भुगतान न होने पर, ना खुशी जाहिर की तथा समक्ष में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी पाली , श्रीमती जैन से वस्तु की स्थिति अवगत कराने को कहा। खंड शिक्षा अधिकारी ने कोई भी सकारात्मक उत्तर नहीं दिया। इस पर संभागीयत उपायुक्त श्री जेपी यादव ने कहा कि आपको एक माह का समय दिया जाता है ।आप संकुलवार शिक्षकों के समस्त एरियर्स का भुगतान करते हुए इस आशय का प्रमाण पत्र दें की कोई भुगतान होना अवशेष नहीं। इस पर संकुल वार तिथि सहित चार्ट जारी कर, संकुल प्राचार्य को देयक हेतु आमंत्रित करें।
जो संकुल प्राचार्य अवहेलना करें। उनकी मुझे लिखित जानकारी दें।
पदोन्नति प्राप्त प्राथमिक शिक्षक की द्वितीय क्रमोन्नति आदेश
के संबंध में सहायक कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया कि फाइल तैयार है आगामी पांच दिवस के अंदर हस्ताक्षर के उपरांत सूची जारी कर दी जाएगी साथ ही उच्च पद नाम के लिए अवगत कराया की काउंसलिंग हो चुकी है ।इस पर संभागीय उपायुक्त ने कहा कि उच्च पदनाम प्रदाय पर विभाग स्तर से कोई रोक नहीं लगी हुई है ।अतः 5 दिन के अंदर उच्च पद नाम पदस्थापना आदेश जारी कर दिया जावे।
शिक्षकों के सेवा पुस्तिका में अर्ह अर्जित अवकाश दर्ज करने हेतु संकुल प्राचार्य को निर्देशित किया गया कि उस पर कार्यवाही करते हुए 1 माह के भीतर पालन प्रतिदिन प्रस्तुत करें।
संभागीय अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने श्री जेपी यादव को उनके सौहार्दपूर्वक समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्य के लिए धन्यवाद किया । ज्ञापन देते समय विनोद कुमार सिंह, जिला सचिव ,जिला शहडोल, प्रकाश नारायण द्विवेदी, सुजित तिवारी एवं सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।
