S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ...

शहडोल : रात में घेराबंदी कर पुलिस ने 75 लाख का गांजा किया जप्त तीन लग्जरी कर समेत चार तस्कर गिरफ्तार

0 455

रात में घेराबंदी कर पुलिस ने 75 लाख का गांजा किया जप्त तीन लग्जरी कर समेत चार तस्कर गिरफ्तार

शहडोल। जिले में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए ब्यौहारी पुलिस ने बीती रात अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर जोरदार प्रहार किया। पुलिस ने करीब 04 क्विंटल अवैध गांजा के साथ तीन लग्जरी वाहन और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाके में हड़कंप मचा दिया।

रात में घेराबंदी, तस्करों के उड़े होश!

पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में ब्यौहारी, देवलोंद और जयसिंहनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंटोला के पास ब्यौहारी-सीधी मार्ग पर हाई-प्रोफाइल घेराबंदी की।

सूचना इतनी पुख्ता थी कि पुलिस ने तीन दिशाओं से जाल बिछाया और एक-एक कर गांजा से भरी कारों को दबोच लिया।

 कौन-कौन पकड़े गए

 1. बलेनो कार से 106 किलो गांजा बरामद

 

 2. XL6 कार से 170 किलो गांजा जब्त*

 आरोपी: राज कुमार गुप्ता*

3. XUV 300 से 123 किलो गांजा बरामद

आरोपी: राम प्रकाश पटेल आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।पूरी कार्रवाई में साइबर सेल ने तस्करों की लोकेशन ट्रैक कर पुलिस को बड़ी सफलता दिलाई।

तीन अलग-अलग टीमों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया,

जिसमें थाना ब्यौहारी, देवलोंद और जयसिंहनगर की पुलिस लगातार सक्रिय रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.