S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ...

शहडोल : पेपर लीक की निष्पक्ष जाँच एवं कार्यवाही की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

0 130

पेपर लीक की निष्पक्ष जाँच एवं कार्यवाही की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

 

शहडोल । एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर शहडोल के नाम ज्ञापन सौंपकर नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जाँच की मांग की गई।

 

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि नीट परीक्षा 2026 में लगभग 600 अंकों के प्रश्न वायरल हुए पेपर से हुबहू मेल खाते पाए गए हैं, यहाँ तक कि प्रश्नों के विकल्पों का क्रम भी समान बताया जा रहा है। एनएसयूआई ने इसे देशभर के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय बताते हुए निष्पक्ष जाँच की आवश्यकता पर जोर दिया।

एनएसयूआई ने मांग की कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही संगठन ने प्रभावित विद्यार्थियों के हित में न्यायसंगत निर्णय लेते हुए पुनः परीक्षा अथवा अन्य उचित समाधान की मांग भी की।

ज्ञापन के माध्यम से यह भी कहा गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु परीक्षा प्रणाली में सख्त सुधार किए जाएँ एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष,आशीष द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर,दीपांशु गुप्ता,शिवांशु साहू, महेंद्र यादव,अमन तिवारी,

ओम साहू,ऋषभ दुबे,सुमित सिंह सेंगर,हर्षित सिंह बघेल,हर्षित श्रीवास्तव,दीपक,सुमित, कृतेन्द्र सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.