S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू

0 158

पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू

अनूपपुर। जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त समन्वय से जिले में ए.आई. समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, अनूपपुर  सरिता नायक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्र समन्वयक एस. के. बाजपेयी की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड आदित्य जैन एवं ए.आई. एम्बेसडर शिवेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। Code.org की गाइडलाइन के अनुरूप आयोजित इस समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ) की मूलभूत अवधारणाओं से परिचित कराया गया। साथ ही उन्हें यह जानकारी भी दी गई कि ए.आई. का उपयोग पठन-पाठन, रचनात्मक कार्यों एवं दैनिक जीवन में सुरक्षित और प्रभावी ढंग से किस प्रकार किया जा सकता है।

समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ए.आई. की बुनियादी समझ विकसित की। यह पहल विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल, नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जनजातीय कार्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अनूपपुर में आयोजित ए.आई. समर कैंप के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अधिकारी, पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं विद्यार्थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.