शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व , बहनों ने बांधा कलाईयों पर रक्षा का सूत्र , भाइयों ने दिया सुरक्षा का वादा
राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,
बहनों ने बांधा कलाईयों पर रक्षा का सूत्र , भाइयों ने दिया सुरक्षा का वादा
शहडोल। रिश्तो की पवित्रता एवं अपनी संस्कृति और रीति रिवाज को कायम रखने के लिए।
रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही उत्सुकता के साथ प्रफुल्लित होकर धूमधाम से मनाया गया ।
सभी बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करते हुए। स्वस्थ स्वास्थ्य को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही भाइयों के कलाइयों पर रक्षा का सूत्र बांधा।
इसी कड़ी में सभी भाइयों ने अपनी बहनों की आजीवन रक्षा का प्रण किया।
यदि पौराणिक महत्व की बात करें तो । जो बहन अपने भाई की कलाई पर इस रक्षा के सूत्र को बांधती है उसे मृत्यु एवं अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिल जाती है। रक्षाबंधन के पावन पर्व में बहनों ने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधकर विभिन्न प्रकार की मिष्ठानों का पैन कर कर पर्व को धूमधाम से मनाया।
जिससे भाई बहन के पवित्र रिश्ते पर विश्वास और प्रेम की डोर और भी मजबूत हुई।
