शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में दहशत आक्रामक रूप में दिखा जंगल का राजा
रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,
बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में दहशत आक्रामक रूप में दिखा जंगल का राजा
शहडोल। जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर मैं राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 43 पर में रोड के किनारे जंगल के राजा की आक्रामकता को देखकर रोड पर खड़े इंसान एवं वहां के स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। दरअसल पूरा मामला उमरिया के घुनघुटी क्षेत्र से सामने आया जहां पर सड़क पर पार करने की तैयारी में एक बैग लोगों के कमरे में कैद हो गया किसी ने फोटो खींची तो किसी ने वीडियो बनाया और रातों-रात फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए लेकिन राहगीरों और वाहन चालकों की नजर उसे पर पढ़ते ही मौके पर वाहनों का जमावड़ा लग गया बाघ को देखने के लिए देखते ही देखते पूरी रोड जाम हो गई।
भीड़ को देखते ही शोर से परेशान बाघ आखिरकार अपनी जगह से आगे बढ़ना शुरू कर दिया इसके बाद कई लोगों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा कई वाहन चालक अपनी कर लेकर टाइगर के साथ-साथ सड़क पर चलने लगे लोगों की इस हरकत से टाइगर तनाव में आ गया और उसका व्यवहार आक्रामक हो गया। लगातार बाघ लोगों के भीड़ से खुद को दूर करने का प्रयास करता है और फिर गुस्से में आकर एक कर चालक की ओर हमला करने की कोशिश करते हुए भी वीडियो में नजर आ रहा है। बाघ की आक्रामकता को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में बाघ की आक्रामकता का कारण लोगों का हूजूम रहा इतनी अधिक संख्या में लोगों ने वन्य प्राणी को विचलित कर दिया जिससे वह आक्रामक रूप लेकर खुद की सुरक्षा करने के लिए हमला करता हुआ देखा गया वही इस पूरे घटनाक्रम में वन्य जीव विशेषज्ञों का भी कहना है कि आसपास भीड़ जमा करना हॉर्न बजाना तेज आवाज और उसका पीछा करना गंभीर रूप से खतरनाक हो सकता था। लगातार बढ़ती भीड़ को देखकर बाघ अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा था।
पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस प्रकार वन्य जीव को घेर कर उसे अपने मोबाइल के कमरे में कैद करने के लिए लोगों ने इस प्रकार का गैर जिम्मेदार आना रवैया अपनाया था। जोकि कहीं ना कहीं बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था।
