S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ... शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में द... शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,  बहनों ने बां... शहडोल : मौलाना आजाद स्कूल में आज होगा महा रक्तदान शिविर 786 यूनिट का रहेगा लक्ष्य संयुक्त मुस्लिम सम... शहडोल : माटी से जुड़ी परंपरा, रिश्तों में घुला अपनापन , कजलियां की हरियाली में महका भाई-बहन का स्नेह उमरिया:रक्षाबंधन पर वृक्षों को बांधी राखी, युवा टीम उमरिया ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जयसिंहनगर :मंहगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस  का जोरदार प्रदर्शन  शहडोल / जयसिंहनगर : ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न, कजलियां पर्व पर निकलेगी भव्य रथ यात्रा शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई...

शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अवस्थी

0 12

 

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अवस्थी

शहडोल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऊपर की गई अनैतिक एवं दुर्भावनापूर्ण एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च रघुराज स्कूल गेट से प्रारंभ होकर न्यू गांधी चौक शहडोल तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता की आवाज को मजबूती से सदन और सड़क पर उठाने वाले नेता हैं। केंद्र सरकार एवं भाजपा विपक्ष की मजबूत आवाज से घबराई हुई है, इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मुद्दे उठाने वाले नेताओं को डराने और दबाने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल गांधी के खिलाफ की गई FIR इसी राजनीतिक प्रतिशोध की कड़ी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। राहुल गांधी दलितों, किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की आवाज लगातार उठाते रहे हैं। उनकी आवाज को FIR या किसी भी प्रकार के दबाव से दबाया नहीं जा सकता।

अजय अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। देश में विपक्ष को अपनी बात रखने और सरकार से सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। यदि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए जांच एजेंसियों और कानूनी प्रक्रियाओं का राजनीतिक इस्तेमाल किया जाएगा तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।

कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं”, “लोकतंत्र बचाओ—संविधान बचाओ” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। न्यू गांधी चौक पहुंचकर कांग्रेसजनों ने मोमबत्तियां जलाकर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर राहुल गांधी के साथ खड़े हैं और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, काँग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लेते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे, पीयूष शुक्ला, अनुज मिश्रा, प्रभात पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, सूफियान खान, प्रीतेश द्विवेदी, आशिष तिवारी, सौरभ तिवारी, राम नरेश तिवारी, प्रीतम दास सोनी, अजीत सोनी, प्रमोद जैन, विवेक तिवारी, सत्यनारायण साहू, शोएब, हरिशंकर तिवारी, पुष्पराज सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, इकबाल खान, संजय पटेल, आशीष द्विवेदी, महेंद्र यादव, अमन तिवारी, सत्यम शुक्ला,ओम साहू , क्रितेंद्र सिंह, दीपक साहू ,शिवम तिवारी,अशोक तिवारी,वरुण पाल, रमेश विश्वकर्मा, सोनेलाल,भैया लाल,अतुल, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.