S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ... शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में द... शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,  बहनों ने बां... शहडोल : मौलाना आजाद स्कूल में आज होगा महा रक्तदान शिविर 786 यूनिट का रहेगा लक्ष्य संयुक्त मुस्लिम सम... शहडोल : माटी से जुड़ी परंपरा, रिश्तों में घुला अपनापन , कजलियां की हरियाली में महका भाई-बहन का स्नेह उमरिया:रक्षाबंधन पर वृक्षों को बांधी राखी, युवा टीम उमरिया ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जयसिंहनगर :मंहगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस  का जोरदार प्रदर्शन  शहडोल / जयसिंहनगर : ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न, कजलियां पर्व पर निकलेगी भव्य रथ यात्रा शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई...

जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्यवस्था बनी सवाल

0 96

 

टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्यवस्था बनी सवाल

जयसिंहनगर /  शहडोल । विद्यालय की टपकती छत और दीवारों से झरता प्लास्टर जिले के शिक्षा विभाग की पोल खोल रहा है।
ननिहालों की शिक्षा व्यवस्था शहडोल जिले के संकुल केंद्र बराछ के जन शिक्षा केंद्र जयसिंहनगर के क्षेत्र में भ्रमण कर रहे सीएसी और बीएसी की अफसर शाही का नमूना पेश कर रही है जहां पर जन शिक्षा केंद्र जयसिंहनगर के ब्लॉक समन्वयक एवं जिले में बैठे जिम्मेदार जो की इस व्यवस्था के मूल बिंदु बने हुए।
विद्यालय की टपकती छत से लगातार गिरता पानी नौनिहालों की भविष्य पर और भविष्य में आने वाली सफलता पर पानी फेर रहा है लेकिन सूत्रों के अनुसार सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत मरम्मत कार्य के नाम पर राशि तो आज आती है लेकिन कार्य नहीं होते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्षेत्र में भ्रमण कर रहे और प्रतिनियुक्ति की मलाई छान रहे सीएससी और बीएसी भवनों को देखकर भी इसकी जानकारी जिले तक नहीं पहुंचते हैं। वहीं ये पुरा मामला शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोइलरी
वही मध्यान भोजन बनाने के लिए जो कक्षा का प्रयोग किया जा रहा है वहां  एक बारिश में ही पूरा कक्ष में पानी भर जाता है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं वहां मौजूद स्टाफ द्वारा जानकारी दी गई थी लंबे समय से भवन जर्जर स्थिति में बना हुआ है लेकिन क्षेत्र के जो बीएसी और सीएसी है वह केवल आकर देख कर चले जाते हैं कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.