S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्... शहडोल :पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पार्षद सिल्लू रजक ने माया रजक को प्रदान की वाशिंग मशीन, आत्मनिर्... शहडोल : अपरसत्र न्यायाधीश ने कहा सत्य का मार्ग अटल होना चाहिए , गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्... शहडोल : विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने सीएसी हुए प्रशिक्षित शहडोल : चार माह शेष, सेवानिवृत्ति की आहट और विभागीय फैसलों पर सवाल , एक अधीक्षिका को दो छात्रावासों... शहडोल : गांधी जयंती के अवसर पर छात्रों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने क... शहडोल/ जयसिंहनगर :जमीन सूखी, फाइलें गीली! , भुगतान की धारा , कागजों में तालाब, फाइलों में उठाती ... शहडोल : जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान चित्रकला में मोनिका ने पाया द्वितीय स्थान  शहडोल : वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन 30 सितंबर को शहडोल : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न

शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती , गांधी – शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें – अजय अवस्थी

0 23

जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती ,

गांधी – शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें – अजय अवस्थी

शहडोल ।  जिला काँग्रेस कमेटी  द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती कांग्रेस भवन में श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा धूप-दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान का स्मरण किया।

इस अवसर पर जिला काँग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं राकेश कटारे, नीरज द्विवेदी, आजाद बहादुर सिंह एवं घनश्याम जयसवाल ने अपने विचार व्यक्त किए।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि महात्मा गाँधी का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग, तपस्या और संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि गाँधी जी ने न केवल भारत को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का संदेश भी दिया। उनके विचार आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक और प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति थे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान, जय किसान’ देश की सुरक्षा और अन्नदाता के महत्व को रेखांकित करता है। शास्त्री जी का जीवन सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और सादगी की प्रेरणादायी मिसाल है।

श्अवस्थी ने कहा कि महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने आचरण और कार्यों से देशवासियों के सामने राष्ट्रसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने जीवन और सामाजिक व्यवहार में भी आत्मसात करें। सत्य, अहिंसा, सद्भाव, सामाजिक न्याय, ईमानदारी और राष्ट्रहित के मूल्यों को मजबूत करना ही इन महान विभूतियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कांग्रेस भवन के कार्यक्रम के उपरांत सभी काँग्रेसजन गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कहा कि, कांग्रेस पार्टी महात्मा गाँधी के सत्य एवं अहिंसा तथा शास्त्री जी के सादगीपूर्ण एवं राष्ट्रसमर्पित जीवन से प्रेरणा लेते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और जनहित के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह,वरिष्ठ कांग्रेसी रविंद्र तिवारी, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम नरेश तिवारी,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय, युवाकाँग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन,सोहागपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी,जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,जिला सचिव विवेक तिवारी,पार्षद हीरालाल प्रजापती, जिला निर्वाचन प्रभारी विष्णू प्रताप सिंह, जिला सचिव रमेश जायसवाल,इकबाल अली,आशीष द्विवेदी, महेंद्र यादव, उमाकांत आठ्या, कोमल बैगा, धन्नू बर्मन, अजय सनपाल,सोनू यादव, छोटू बैगा जिला काँग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.