S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल: कबाड़ चोरी के चक्कर में 4 लोगों ने गवाई जान , आखिर कौन जिम्मेदार

0 267

धनपुरी (संजय गर्ग)। जिले के कोयलांचल क्षेत्र धनपुरी में अवैध कबाड़ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है हालात यह है कि चोरी के चक्कर में लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।

 मामला कुछ इस प्रकार

दरअसल धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़ी यू जी माइंस में देर रात दीवाल तोड़कर नीचे लोहा निकालने के लिए 5 लोग गुफा में घुसे पर उनमें से एक बाहर निकल आया बाकी के 4 अंदर लोहा निकालने में व्यस्त थे। तभी माइंस की गैस लीक होने से चारों गैस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 4 लोगों की मौत की खबर पाते ही शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य व एडीजीपी डीसी सागर सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आधी रात को ही मौके पर पहुंच गए । 

तकरीबन 4:30 बजे साढे 4 घंटे मशक्कत के बाद

लाशों को एक-एक करके रात को बाहर निकाला गया और उन्हें धनपुरी बुढार में ना रख के सीधे मेडिकल कॉलेज शहडोल ले जाया गया है ।

 इनके कहने पर कर रहे थे चोरी

जिस स्थान पर कबाड़ निकाला जा रहा था वहां अमलाई के राजा कबाडी और धनपुरी के पप्पू कबाड़ी के साथ दो अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनके कहने पर कबाड़ निकाला जा रहा था।

 यह भी जानकारी सामने आई है। की जिन लोगों के मौत की खबर सामने आई है उसमें राहुल कोल ,भुग्गु कोल,हग्गू कोल और राज कोल सभी निवासी धनपुरी के है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.