S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत , जिले से 350 चयनित तीर्थयात्री करेंगे कामाख्या यात्रा

0 198

 

शहडोल (संजय गर्ग)। 28 जनवरी को विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी एवं कलेक्टर वंदना वैद्य द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कामाख्या यात्रा हेतु जिले के तीर्थ यात्रियों का कंप्यूटराइज लॉटरी सिस्टम का रेंडमाइजेशन किया गया। 

जिसके तहत शहडोल जिले से 350 चयनित तीर्थ यात्री 30 जनवरी को तीर्थ यात्रा के लिए शहडोल से रवाना होंगे।

गौरतलब है कि जनपद एवं नगरीय निकायों से कुल 1174 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें 719 आवेदन पत्र उपयुक्त पाए गए। 

जिसमें से 350 तीर्थ यात्रियों के आवेदन चयन किया जाना है।

 एवं 10% अतिरिक्त (35 प्रतीक्षा सूची) तैयार किया जाना है। 

 तत्पश्चात शेष बचे आवेदन पत्रों को आगामी यात्रा में सम्मिलित किए जाने हेतु आवेदन सुरक्षित रखा जाएगा। 

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अरविंद चौधरी, एनआईसी के ओम जयसवाल एवं सामाजिक न्याय विभाग की तस्कीन खान उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.