S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: आखिर क्यों नहीं दी जा रही अध्यापक संवर्ग को अनुकंपा नियुक्ति

0 1,234

 

शहडोल (संजय गर्ग)। जिले के जनजाति कार्य विभाग के द्वारा अध्यापक संवर्ग के आश्रित परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान नहीं की जा रही सहायक एवं सहायक ग्रेड थर्ड पर कैंप लगाकर अनुकंपा नियुक्ति का निराकरण बहुत पहले ही जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल के द्वारा किया जा चुका है किंतु ट्राइबल विभाग में आदेश जारी न होने के कारण नियुक्तियां नहीं मिल पा रही थी । 
जिसके पश्चात मध्यप्रदेश शासन किस जनजाति कार्य विभाग भोपाल के द्वारा 13 फरवरी को आदेश जारी कर दिया गया है।
पत्र क्रमांक 247 के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति अभ्यर्थियों द्वारा धारित योग्यता एवं आरता के आधार पर सीधी भर्ती के रिक्त नियम उत्तर पद पर दी जाएगी तथा सहायक ग्रेड 3 समकक्ष पद संविदा शाला शिक्षक को ग्रेड पे तक वेतनमान वाले अन्य कार्यपालिक पदों जैसे लोक सेवा आयोग के कार्य क्षेत्र के पदों को छोड़कर अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकेगी।
उक्त आदेश में कंडिका 5.4 में दर्ज है कि तृतीय श्रेणी की योग्यता ना होने पर एवं चतुर्थी श्रेणी के पद की हालत होने पर सीधी भर्ती के रिक्त चतुर्थी श्रेणी के पद पर दी जा सकेगी।
तथा संविदा शाला शिक्षकों के शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक/ प्रयोगशाला शिक्षक/ प्राथमिक शिक्षक विज्ञान से प्रतिस्थापित किया जाए।
एवं यह समस्त निर्देश जारी होने की तिथि से ही लागू होंगे ऐसा जनजाति कार्य विभाग ने अपने पत्र में अंकित किया है।
बावजूद इसके आज दिनांक तक जनजाति कार्य विभाग शहडोल द्वारा संबंधित पत्र के ऊपर किसी भी प्रकार की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है ।
आखिर क्या कारण है कि अनुकंपा नियुक्ति प्रदान नहीं की जा रही।
जिससे वजह से  अभ्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पर शायद इस मामले से जिले के जनजाति कार्य विभाग को कोई लेना देना नहीं तभी तो आदेश जारी होने के इतने दिन बाद भी आज दिनांक तक अनुकंपा नियुक्ति जनजाति कार्य विभाग शहडोल द्वारा नहीं दी गई है।

इनका कहना

जब से मैंने ज्वाइन की है तब से मैं 18 अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर चुका हूं। मेरे यहां कोई भी आदेश आता है तो उसमें मैं देरी नहीं करता हूं जैसे ही वह प्रोसेस में आता है मैं उसे आगे बढ़ा देता हूं।

आनंद सिन्हा (सहायक आयुक्त) जनजाति कार्य विभाग शहडोल*

Leave A Reply

Your email address will not be published.