S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : सेवा सेतु अभियान के तहत हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ शहडोल : शिकायतों का फर्जी निराकरण कर खुद की पीठ थपथपा रहा पीडब्ल्यूडी, देव कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों के... शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्... शहडोल :पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पार्षद सिल्लू रजक ने माया रजक को प्रदान की वाशिंग मशीन, आत्मनिर्... शहडोल : अपरसत्र न्यायाधीश ने कहा सत्य का मार्ग अटल होना चाहिए , गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्... शहडोल : विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने सीएसी हुए प्रशिक्षित शहडोल : चार माह शेष, सेवानिवृत्ति की आहट और विभागीय फैसलों पर सवाल , एक अधीक्षिका को दो छात्रावासों... शहडोल : गांधी जयंती के अवसर पर छात्रों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने क... शहडोल/ जयसिंहनगर :जमीन सूखी, फाइलें गीली! , भुगतान की धारा , कागजों में तालाब, फाइलों में उठाती ... शहडोल : जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान चित्रकला में मोनिका ने पाया द्वितीय स्थान 

शहडोल : न्यायलय परिसर मे सम्पन्न हुआ विशेष सफाई अभियान

0 262

 न्यायलय परिसर मे सम्पन्न हुआ विशेष सफाई अभियान

शहडोल / जयसिंहनगर ।  न्यायलय परिसर जयसिंहनगर मे विशेष सफाई अभियान का आयोजन सेवा दिवस के रूप मे सम्पन्न हुआ l स्वक्छ भारत अभियान की दृस्टि से न्यायलय परिसर मे आयोजित सफाई अभियान मे मुख्य रूप से अपर सत्र न्यायाधीश  शिवलाल केवट , प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1  कीर्ति उइके , प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2  लघुता मरकाम जी, नाजिर  धर्मदास पटेल , अध्यक्ष अधिवक्ता संघ  दुर्गा प्रसाद तिवारी जी,वरिष्ठ अधिवक्ता  संतोष तिवारी , राजेंद्र गौतम ,  राजेश मिश्रा ,  लाल कमल मिश्रा ,  नारेन्द्र शुक्ला ,  पुष्पेंद्र सिंह ,  रूद्र प्रताप सिंह जी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे l

जीवन मे स्वक्छता का है विशेष महत्व -अपर सत्र न्यायाधीश 

विशेष सफाई अभियान मे उपस्थित रहे अपर सत्र न्यायाधीश श्री शिवालाल केवट जी ने न्यायालय परिसर मे उपस्थित अधिवक्ताओ को सम्बोधित करते हुए न्यायालय परिसर मे साफ सफाई बनाएं रखने के लिए कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओ के साझा प्रयास की आवश्यकता है उन्होंने कहा की जिस प्रकार हम अपने घर मे साफ सफाई का ध्यान रखते है उसी प्रकार हमें हमारे कार्य क्षेत्र न्यायालय परिसर मे भी स्वक्छता का ध्यान देकर आम जनमानस को साफ सफाई एवं स्वक्छता अभियान के लिए प्रेरित करना है यही हम सभी की तरफ से राष्ट्रपिता गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होंगी l न्यायालय परिसर मे स्वक्छता ही सेवा के क्रम मे प्रत्येक माह निश्चित तारीख मे नियमित रूप स्वक्छता अभियान सेवा दिवस के रूप मे मनाया जाएगा l

Leave A Reply

Your email address will not be published.