S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : सेवा सेतु अभियान के तहत हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ शहडोल : शिकायतों का फर्जी निराकरण कर खुद की पीठ थपथपा रहा पीडब्ल्यूडी, देव कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों के... शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्... शहडोल :पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पार्षद सिल्लू रजक ने माया रजक को प्रदान की वाशिंग मशीन, आत्मनिर्... शहडोल : अपरसत्र न्यायाधीश ने कहा सत्य का मार्ग अटल होना चाहिए , गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्... शहडोल : विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने सीएसी हुए प्रशिक्षित शहडोल : चार माह शेष, सेवानिवृत्ति की आहट और विभागीय फैसलों पर सवाल , एक अधीक्षिका को दो छात्रावासों... शहडोल : गांधी जयंती के अवसर पर छात्रों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने क... शहडोल/ जयसिंहनगर :जमीन सूखी, फाइलें गीली! , भुगतान की धारा , कागजों में तालाब, फाइलों में उठाती ... शहडोल : जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान चित्रकला में मोनिका ने पाया द्वितीय स्थान 

शहडोल : अजय कुमार बैगा नेट परीक्षा में उत्तीर्ण कर असिस्टेंट प्रोफेसर पद को किया हासिल, गांव में खुशी लहर

0 372

अजय कुमार बैगा नेट परीक्षा में उत्तीर्ण कर असिस्टेंट प्रोफेसर पद को किया हासिल, गांव में खुशी लहर 

शहडोल (संजय गर्ग)। जनपद सोहागपुर ग्राम पंचायत खम्हरिया कला अंर्तगत ग्राम पचड़ी गोरइया टोला के रामखेलावन बैगा रेलवे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सुपुत्र अजय कुमार बैगा ने एमपीपीएससी परीक्षा 2023 उत्तीर्ण कर असिस्टेंट प्रोफेसर पद को हासिल कर अपने माता पिता परिवार गांव का नाम के साथ जिले का नाम रोशन किया है। अजय कुमार बैगा की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय पचडी से ही शुरू हुई है इन्होंने ग्रेजुएशन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक व स्नातकोत्तर उपाधि डॉ हरि सिंह गौर विश्विद्यालय सागर से प्राप्त कर यूजीसी सेट की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पास की है। इनके इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव में युवा मित्र मंडली साथियों द्वारा बधाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमे समाज के प्रबुद्ध जनों एवं जनप्रतिनिधि पहुंच कर फूल माला गुलदस्ता वस्त्र कलम किताब भेंट किया कर प्रोत्साहित किया गया बधाई समारोह आयोजन समिति संजीव बैगा,रवि, सुरेश, रमेश, राजकुमार, अशोक, आनंद, अनिल, मेवाराम, ब्रजलाल, अर्जुन, निरंजन, सूरज, विश्वनाथ, नीरज, प्रमेश, गंगेश, कमलेश, सूरज, सुंदर, रोहित, हीरा, व आयोजन बैगा जनजाति समाज उत्थान संगठन के मार्गदर्शन में अध्यक्ष कुवेन्द्र बैगा, कैलाश, कृष्णलाल, अनिमेष, निराला, रोहित, आगंतुक, अविनाश बैगा, शिक्षक पीडी रावत प्रोफेसर पट्टावी शिक्षक डॉ राम पनिका शीतल सिंह टेकाम एवं ग्रामीण वरिष्ठ सरपंच दीनदयाल बैगा उपसरपंच निलेश गौतम भाजपा पूर्व महामंत्री राजेंद्र गौतम छोटेलाल बैगा अन्य ग्रामीण वरिष्ठ जनों ने आशिर्वाद स्वरूप बधाई समारोह में शामिल होकर जश्न मनाएं। समाज का नाम रोशन करने के लिए सभी ने अजय कुमार बैगा के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए ढेर सारी मंगलकामनाएं एवं बधाई दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.