S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : जिला काँग्रेस अध्यक्ष ने कोयले की अवैध खदानों पर पहुंच कर की कार्रवाई की मांग

0 138

जिला काँग्रेस अध्यक्ष ने कोयले की अवैध खदानों पर पहुंच कर की कार्रवाई की मांग

शहडोल । जिले मे लगातार हो रहे कोयले के अवैध उत्खनन की सूचना प्राप्त होने पर जिला काँग्रेस कमेटी  के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने काँग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अवैध उत्खनन स्थलों पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करते हुए, चल रहे अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि, लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मैने अपने काँग्रेस के साथियों के साथ बकहों वार्ड नंबर एक मे निरीक्षण किया, जहां मुझे निजी व सरकारी भूमि पर विशाल अवैध संचालित कोयला खदान दिखाई दी। मैने आसपास के लोगों से पता किया तो जानकारी मिली कि पिछले करीब डेढ़ से दो साल पहले से इस जगह पर बड़ी- बड़ी मशीने लगा कर कोयले का अवैध उत्खनन हो रहा है, खनन के पश्चात हाइवा द्वारा कोयले को ले जाकर बेचा जाता है,इसके पश्चात हमने बटुरा मे जा कर देखा जहाँ भूमिगत अवैध खदान जो कि गढ्ढानुमा बनाई गई थीं,जिनकी संख्या स्थानीय निवासियों ने लगभग डेढ़ से दो सौ के आस पास बताई। इनमे पैसे का लालच देकर कर गरीब मजदूरों को उतार कर अवैध खनन कराया जाता है जिसके कारण कई बार दम घुटने से कई निर्दोष मासूम काल के गाल मे समा चुके हैं। जिलाध्यक्ष ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि,ये काम शासन एवं प्रशासन की मिलीभगत से एक सिंडिकेट बना कर किया जा रहा है। जिसमे भाजपा के बड़े बड़े नेता शामिल हैं। जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी ने मांग करते हुए कहा है कि अगर शीघ्र अति शीघ्र इस अवैध उत्खनन पर कार्रवाई नहीं की जाती तो जिला कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुबारक मास्टर, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,बुढ़ार ब्लाक अध्यक्ष राजीव शर्मा,जवाहर राव, मोहम्मद साबिर, ओंकार सिंह, नीलम सिंह, हर्ष पाठक, इंद्राकुमार मिश्रा, चिंटू विश्वकर्मा, रवि सिंह सेंगर, अयोध्या राव, संदीप कुशवाहा, कुंज बिहारी द्विवेदी, चंपा केवट, भगत, अजय नामदेव, बृजेश विश्वकर्मा, नन्हे सिंह, मोहम्मद यूसुफ एवं भारी संख्या में कांग्रेस ने मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.