S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : सेवा सेतु अभियान के तहत हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ शहडोल : शिकायतों का फर्जी निराकरण कर खुद की पीठ थपथपा रहा पीडब्ल्यूडी, देव कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों के... शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्... शहडोल :पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पार्षद सिल्लू रजक ने माया रजक को प्रदान की वाशिंग मशीन, आत्मनिर्... शहडोल : अपरसत्र न्यायाधीश ने कहा सत्य का मार्ग अटल होना चाहिए , गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्... शहडोल : विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने सीएसी हुए प्रशिक्षित शहडोल : चार माह शेष, सेवानिवृत्ति की आहट और विभागीय फैसलों पर सवाल , एक अधीक्षिका को दो छात्रावासों... शहडोल : गांधी जयंती के अवसर पर छात्रों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने क... शहडोल/ जयसिंहनगर :जमीन सूखी, फाइलें गीली! , भुगतान की धारा , कागजों में तालाब, फाइलों में उठाती ... शहडोल : जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान चित्रकला में मोनिका ने पाया द्वितीय स्थान 

शहडोल: विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में हो रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआइ शहडोल ने कुलपति के नाम ज्ञापन दिया एवं विरोध प्रदर्शन किया

0 164

विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में हो रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआइ शहडोल ने कुलपति के नाम ज्ञापन दिया एवं विरोध प्रदर्शन किया

शहडोल (संजय गर्ग)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, जिला शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में पण्डित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं एवं परीक्षाओं से संबंधित गंभीर अनियमितताओं की ओर ज्ञापन के माध्यम से आकर्षित किया है। 

जब एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ कुलपति को ज्ञापन देने पहुंची तो पण्डित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति छात्रों से डर कर भाग गए एवं ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। ऐसे में जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने ज्ञापन को जमीन में रख कर विश्विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

पिछले कुछ समय से परीक्षा परिणाम, मार्कशीट, प्रैक्टिकल मार्क्स, एग्जाम फॉर्म, एडमिट कार्ड एवं मूल्यांकन प्रणाली में भारी अव्यवस्था सामने आई है, जिससे हजारों छात्र परेशान हैं। ऐसे में

एनएसयूआइ निम्न प्रमुख समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग करती है—

मुख्य समस्याएं ऐसी

1. एक ही व्यक्ति के पास अनेकों प्रभार और कार्यभार होना

एक ही व्यक्ति द्वारा कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन, परीक्षा परिणाम तैयार करना एवं उसी व्यक्ति के द्वारा कॉपियों को जबलपुर ले जाना एवं लाना,जो प्रशासनिक दुरुपयोग व अव्यवस्था का प्रमाण है।

माँग: ऐसे व्यक्तियों को तुरंत प्रभाव से कार्य से हटाया जाए।

2. बी कांम प्रथम वर्ष के परिणामों में भारी त्रुटियाँ

हाल ही में जारी बी काँम प्रथम वर्ष के परिणामों में लगभग 60% विद्यार्थियों को दिया गया है, जबकि अधिकांश विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए एवं अच्छे अंक प्राप्त करने योग्य थे। यह मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियों की ओर संकेत करता है।

माँग: परिणामों का पुनः परीक्षण कर सुधार किया जाए।

3. तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्रों को एडमिट कार्ड उपलब्ध न होना

तृतीय और चतुर्थ वर्ष की परीक्षाएँ चल रही हैं, लेकिन अब तक छात्रों को एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

माँग: सभी विद्यार्थियों को शीघ्र एडमिटकार्ड जारी किए जाएँ।

4. परीक्षा/इनरोलमेंट फ़ॉर्म की वेबसाइट केवल 3 दिन खुलना एवं सर्वर डाउन रहना

वेबसाइट केवल 3 दिन खुली तथा उनमें से 2 दिन सर्वर पूरी तरह ठप रहा।

माँग: वेबसाइट की अवधि बढ़ाई जाए तथा सर्वर को स्थिर किया जाए।

5. बीए बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के परिणामों में अनावश्यक देरी

परिणाम 5–6 महीने बीत जाने के बाद भी घोषित नहीं किए गए हैं।

माँग: इन परिणामों को शीघ्र घोषित किया जाए।

6. सत्र 2023 व 2024 के विद्यार्थियों को अंक सूची न मिलना

अनेक छात्रों को अब तक उनकी अंकसूची प्राप्त नहीं हुई है।

माँग: लंबित अंकसूची तत्काल जारी की जाए।

7. सीसी एवं प्रैक्टिकल में उपस्थित विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखाना

सीसी एवं प्रैक्टिकल परीक्षा देने के बाद भी परिणाम में कई छात्रों को अनुपस्थित दिखाया गया है।

माँग: त्रुटि सुधार कर सही अंक जारी किए जाएँ।

एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि यदि उपरोक्त सभी समस्याओं का समाधान 7 दिनों के भीतर नहीं किया जाता है,तो एनएसयूआइ छात्रहित में चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी।

आज के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर,अमन तिवारी, विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता,महेंद्र सिंह,हर्षित,ओम,कान्हा,आशु, शिवांशु,मृत्युंजय,शुभक,आयुष, अजय,शुभम,आदर्श,शिवम्,दीपक, रोहित सहित काफी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और छात्र छात्राएं शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.