S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ...

शहडोल : रीवा में बन रहा 165 करोड़ का केबल ब्रिज, शहडोल नगर में आज तक नहीं बन पाया एक भी ओवर ब्रिज , …….अरे आप शहडोल के प्रभारी मंत्री भी हैं शुक्ला पर कसा संकीर्ण मानसिकता का तंज , अपने बयान में बोले मनीष श्रीवास्तव 

0 220

 

 

रीवा में बन रहा 165 करोड़ का केबल ब्रिज, शहडोल नगर में आज तक नहीं बन पाया एक भी ओवर ब्रिज , …….अरे आप शहडोल के प्रभारी मंत्री भी हैं शुक्ला पर कसा संकीर्ण मानसिकता का तंज , अपने बयान में बोले मनीष श्रीवास्तव 

शहडोल (संजय गर्ग)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष- मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि,उप मुख्यमंत्री रीवा के भाजपा नेता और शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल  ने रीवा में एक और विकास की बात बताई है कि, रीवा में बनेगा हाई टेक केबल ब्रिज जिससे पूरे विंध्य को लाभ होगा और यह विंध्य के विकास का प्रतीक बनेगा और यह केवल ब्रिज विंध्य को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगा। श्रीवास्तव ने कहा कि,रीवा का विकास अच्छी बात है पर इससे शहडोल को क्या लाभ?हमारे शहडोल शहर में एक भी ओवर ब्रिज नहीं बन पाया और संभाग के किसी भी प्रभारी मंत्रियों विधायकों और सांसद व यहां पदस्थ रहे प्रशासनिक अधिकारियों ने इस ओर क़ोई पहल और कार्य कभी नहीं किया।श्रीवास्तव ने कहा कि, शहडोल में पोंडा नाला, पुरानी बस्ती में रेलवे ओवर ब्रिज बना नहीं बाईपास रीवा रोड में एक और ब्रिज बना है वह तक तो चालू हो नहीं पाया, इसी तरह शहडोल से उमरिया रोड में आज 10 वर्षो से लगभग 5 ओवर ब्रिज बन नहीं पाये, शहडोल आकर राजेन्द्र शुक्ल  से लगातार यह मांगे कई वर्षों से की जा रही हैं लेकिन शायद उनकी आवाज और आदेश में कमी हो रही है जिससे एजेंसियां काम नहीं कर रही हैं।

मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि, क्या राजेन्द्र शुक्ल  ने यह मान लिया है कि,वह केवल रीवा के ही नेता हैं, इसीलिए संकीर्ण मानसिकता के कारण आये दिन रीवा के विकास की बात करके विंध्य का विकास बताये जा रहे हैं, अरे आप शहडोल के प्रभारी मंत्री भी हैं, विंध्य क्षेत्र के अंतर्गत शहडोल भी आता है जो देश का एकमात्र आदिवासी संभागीय मुख्यालय है कम से कम यहां के विधायक और सांसद अगर अकर्मणय हैं,अक्षम हैं, विचार शून्य हैं तो आप ही इनको साथ में लेकर यहां के विकास के लिए भी एक प्लानिंग करके धरातल पर ला सकते हैं जिससे शहडोल का बहुत अधिक तो नहीं लेकिन आवश्यकता अनुसार विकास तो हो सकता है।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.