S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ...

शहडोल: नगर पालिका में निर्माण कार्यों से जुड़ी अवैध वसूली के आरोप ,  न्यायालय के अधिवक्ता ने मंत्री को सौंपा शिकायत पत्र

0 274

 नगर पालिका में निर्माण कार्यों से जुड़ी अवैध वसूली के आरोप ,

 न्यायालय के अधिवक्ता ने मंत्री को सौंपा शिकायत पत्र 

शहडोल (संजय गर्ग)।,  नगर पालिका क्षेत्र में मकान निर्माण कार्यों के दौरान कथित रूप से अवैध वसूली एवं प्रक्रियात्मक अनियमितताओं को लेकर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कुमार कार्तिकेय समतानी द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल को एक औपचारिक शिकायत प्रस्तुत की गई है।

प्रस्तुत शिकायत पत्र के अनुसार, नगर पालिका क्षेत्र में मकान निर्माण से संबंधित कार्यों के दौरान कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आम नागरिकों से अवैध धनराशि की मांग किए जाने की शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही हैं। यह भी आरोपित किया गया है कि बिना उक्त राशि के भुगतान के निर्माण अनुमति, नक्शा स्वीकृति, निरीक्षण सहित अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न की जाती हैं।

शिकायत में उल्लेखित है कि उक्त परिस्थितियां आम नागरिकों के लिए अत्यंत कष्टकारी हैं तथा शासन की पारदर्शिता एवं जनहितकारी नीतियों के प्रतिकूल हैं। इससे विशेष रूप से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रभावित होना पड़ रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात कही गई है।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि बिना अवैध भुगतान के निर्माण अनुमति प्राप्त करना व्यवहारतः कठिन हो गया है, जिससे यह प्रक्रिया सीमित वर्ग तक ही सिमटती प्रतीत होती है। साथ ही, प्रक्रियाओं में समय-सीमा के अभाव का भी उल्लेख किया गया है, जिसके कारण आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब का सामना करना पड़ता है।

शिकायत के निम्न बिंदु

  • नगर पालिका में कथित अवैध वसूली के संबंध में उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
  •  दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  •  निर्माण अनुमति एवं नक्शा स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संचालित किया जाए।
  •  संबंधित प्रक्रियाओं के लिए निश्चित समय-सीमा निर्धारित की जाए।
  •  1000 वर्गफुट तक के निर्माण हेतु अनुमति संबंधी प्रावधानों में शिथिलीकरण पर विचार किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.