S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ...

शहडोल: केसरवानी तरुण सभा एवं राष्ट्रीय युवा जागृति करियर विकास समिति के अध्यक्ष ऋतुराज बने केसरवानी महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख संयोजक 

0 159

केसरवानी तरुण सभा एवं राष्ट्रीय युवा जागृति करियर विकास समिति के अध्यक्ष ऋतुराज बने केसरवानी महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख संयोजक 

शहडोल (संजय गर्ग)। केसरवानी समाज शहडोल एवं केसरवानी वैश्य सभा मध्य प्रदेश के लिए बड़े हर्ष का विषय है की केसरवानी समाज के प्रति कर्तव्य निष्ठ, नेतृत्व कौशल और जनकल्याण के कार्यक्रमों में भागीदारी को रखने वाले शहडोल के युवा समाजसेवी ऋतुराज गुप्ता को अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की राष्ट्रीय समिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष  सच्चिदानंद केसरी (हैदराबाद) की सहमति व राष्ट्रीय महामंत्री  संजय केसरी (सिलिगुड़ी) की अनुशंसा से ”  “राष्ट्रीय प्रमुख संयोजक” के पद पर नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि किसके पुर्व में भी उन्हें राष्ट्रीय युवा जागृति कैरियर परामर्श खेलकूद नेतृत्व विकास समिति” में केसरवानी वैश्य तरुण सभा शहडोल के अध्यक्ष रहे हैं।  इस बार केशरवानी समाज के संगठन ने उन्हें फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है इनका कार्यकाल  3 वर्ष का होगा। साथ ही चार अन्य राज्यों से सहसंयोजक के पद पर  अमित केसरी, पटना (बिहार), सहसंयोजक  अनिल केसरी, जगतदल (पश्चिम बंगाल), सहसंयोजक  आदेश केसरवानी, नागपुर (महाराष्ट्र), सहसंयोजक  आशीष केसरवानी, बलौदा बाजार (छ.ग.) को बनाया गया है। 

केसरवानी नगर सभा शहडोल के संरक्षक मंडल एडवोकेट  श्रवण कुमार गुप्ता,  बृजेंद्र गुप्ता लल्लू भईया,  रोहिणी प्रसाद गुप्ता,  जगदीश कुमार गुप्ता प्राचार्य, केसरवानी नगर सभा के अध्यक्ष  लक्ष्मण गुप्ता, महिला सभा की अध्यक्ष  निभा गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने ऋतुराज गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.