S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ...

शहडोल : लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में योग की गूंज, विधायक एवं अतिथियों ने बेटियों को किया सम्मानित।

0 186

:

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में योग की गूंज, विधायक एवं अतिथियों ने बेटियों को किया सम्मानित। 

शहडोल। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज जिला मुख्यालय में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बेटियों का शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण रहा, जिसके लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।

योग से व्यक्तित्व विकास का मंत्र :

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग विशेषज्ञ योगाचार्य शिवाकान्त शुक्ला ने उपस्थित लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को योग का अभ्यास कराया। उन्होंने बच्चों को एकाग्रता बढ़ाने, तनाव मुक्त रहने और आत्मविश्वास जागृत करने के लिए विभिन्न आसन और ध्यान की क्रियाएं सिखाईं। योगाचार्य ने बेटियों से संवाद करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। यदि बेटियां बचपन से ही योग को अपनाती हैं, तो वे भविष्य में हर क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होंगी। बेटियां कैसे अपने आप को संस्कारित एवं चरित्रवान बनाए रखते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती यह योग हमे सिखाता है।

विधायक ने बढ़ाया बेटियों का उत्साह :

विधायक  मनीषा सिंह ने सभी लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना को प्रदेश की बेटियों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली योजना बताया। उन्होंने कहा, आज की बेटियां सशक्त हैं और प्रदेश सरकार उनके जन्म से लेकर शिक्षा और करियर तक हर कदम पर साथ खड़ी है। विधायक महोदया ने बेटियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए ऐसी बेटियों को जो राष्ट्रीय स्तर पर खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया उन्हें प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

अन्त में अतिथियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के लाड़ली लक्ष्मी पार्क में पौधा रोपण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.