S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन...

शहडोल : काँग्रेस समन्वय समिति एवं विधानसभावार बैठक हुई संपन्न संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर हुआ मंथन

0 191

काँग्रेस समन्वय समिति एवं विधानसभावार बैठक हुई संपन्न ,

संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर हुआ मंथन 

शहडोल । जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला काँग्रेस कार्यालय में समन्वय समिति एवं विधानसभावार बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में जिला प्रभारी विधायक नारायण पट्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जयसिंहनगर विधानसभा प्रभारी आशीष त्रिपाठी, जैतपुर विधानसभा प्रभारी मनोज सराफ एवं ब्यौहारी विधानसभा प्रभारी त्रिभुवन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।*

*बैठक की शुरुआत संगठनात्मक समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा के साथ हुई। इस दौरान जिला प्रभारी विधायक नारायण पट्टा ने समन्वय समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनहित, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए समर्पित है। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक पहुँचकर आमजन की समस्याओं को सुनने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।*

*जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संगठन में अनुशासन एवं समन्वय कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी और जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।*

*बैठक के दौरान समन्वय समिति के सदस्यों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पार्टी की रीति-नीति एवं अनुशासन के पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।*

*इसके पश्चात जयसिंहनगर, जैतपुर एवं ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्रों की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। तीनों विधानसभा प्रभारियों ने संबंधित क्षेत्रों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तारपूर्वक संगठनात्मक चर्चा करते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की। बैठक में बूथ कमेटियों के गठन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसमस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक कार्यक्रमों एवं आगामी चुनावी तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया,बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।*

*उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।*

*कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला प्रभारी विधायक नारायण पट्टा,जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, विधानसभा प्रभारी मनोज सराफ, आशीष त्रिपाठी,त्रिभुवन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे,नीरज द्विवेदी,आजाद बहादुर सिंह,विनोद ताम्रकार संगठन महासचिव, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, युवा काँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, बुढ़ार जनपद अध्यक्ष उमा धुर्वे, महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह, सच्चिदानन्द सिंह, प्रीतमदास सोनी,सतेन्द्र त्रिपाठी, जयकरण सिंह,अंकित सिंह, सत्यनारायण साहू, शिवशंकर शुक्ला, विष्णू प्रताप सिंह, मनोज सिंह, मोहम्मद रिहान, हरिशंकर तिवारी, पुष्पराज सिंह, प्रेमधारी सिंह, दलप्रताप सिंह,कुलदीप सिंह, राजेश तिवारी,संजय पटेल, ओमप्रकाश सिंह,अजय जायसवाल, विमल सिंह, रामपाल पनिका, बालकरण सिंह, शम्भू पटेल, केशव पनिका आदि जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.