S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ...

शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ ,एकमात्र आदिवासी संभाग वंदे भारत से अछूता : मनीष श्रीवास्तव

0 160

21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ ,एकमात्र आदिवासी संभाग वंदे भारत से अछूता :  मनीष श्रीवास्तव

शहडोल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने रेल मंत्री और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से मांग की है कि छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति सुपर फ़ास्ट (ट्रेन नंबर-12823/12824) और हीराकुंड एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर-20807/20808) को नियमित किया जाना आवश्यक है आम जनता की मांग पर और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अगर इन ट्रेनों को नियमित कर दिया जाता है तो छत्तीसगढ़ के साथ-साथ शहडोल संभाग के यात्रियों को दिल्ली,पंजाब,आंध्रप्रदेश और उड़ीसा जाने आने में अधिक सुविधा होगी साथ ही उनको अतिरिक्त आरक्षण की सुविधा का भी लाभ मिल सकेगा।

वर्तमान समय में अधिक आवश्यकता

मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि,छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति ट्रेन विगत 21 वर्षों से चल रही है, इस ट्रेन का शुभारंभ मार्च 2005 में किया गया था।इसी तरह हीराकुंड एक्सप्रेस भी 34 वर्षों से चल रही है, इसका प्रारंभ वर्ष 1992 में किया गया था। इतने वर्षों से चल रही इन दोनों ट्रेनों को साप्ताहिक से नियमित किया जाना आवश्यक है और वर्तमान समय की आवश्यकता भी है।

मनीष श्रीवास्तव ने साथ ही एक प्रमुख मांग भी की है कि,दिन में भोपाल पहुंचने के लिए एक वंदे भारत ट्रेन बिलासपुर से भोपाल (वाया कटनी,दमोह,सागर,विदिशा होकर ) चलाया जाना अत्यधिक आवश्यक है यह ट्रेन बिलासपुर से सुबह 5:00 बजे निकल कर दोपहर में 1:00 से 2:00 बजे के बीच भोपाल पहुंच सकती है इसी तरह भोपाल से दोपहर 3:00 बजे निकल कर वापस बिलासपुर 11:00 से 12:00 बजे के बीच रात्रि में पहुंच सकती है।
वैसे भी पूरे देश में वंदे भारत ट्रेन चल चुकी है पर हमारा देश का एकमात्र आदिवासी संभाग शहडोल इससे अछूता है, अगर यह एकमात्र वंदे भारत ट्रेन चला दी जाती है तो शहडोल क्षेत्र के यात्रियों को दिन में इस यात्रा का लाभ मिल सकेगा।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.