S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन...

शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

0 134

कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 

शहडोल। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के निर्देशानुसार देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा कांग्रेस भवन शहडोल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम श्रद्धेय राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं धूप-दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश के विकास, तकनीकी क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने तथा युवाओं को नई दिशा देने के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों का स्मरण किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को आधुनिक सोच और नई तकनीक से जोड़ने का कार्य किया। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार एवं कंप्यूटर क्रांति के क्षेत्र में उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने युवाओं को राजनीति में भागीदारी का अवसर प्रदान किया तथा ग्राम पंचायतों को अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना एक मजबूत, आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत का था, जिसे कांग्रेस पार्टी आज भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उनके आदर्श, विचार एवं राष्ट्रसेवा की भावना देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। अंत में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय राजीव गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.