S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन...

शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन 

0 158

विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन 

 शहडोल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई शहडोल के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल में व्याप्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं को लेकर संभागायुक्त शहडोल के माध्यम से राज्यपाल महोदय, मध्यप्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में PM-USHA योजना के अंतर्गत 55 करोड़ रुपये के उपयोग में अनियमितता तथा भ्रष्टाचार-

विश्वविद्यालय को PM-USHA योजना अंतर्गत लगभग 55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, जिनके 100% उपयोग का दावा किया गया है, जबकि विश्वविद्यालय में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कई विभागों में कंप्यूटर एवं आईटी संसाधनों की कमी है।  ने पूरे व्यय की उच्च स्तरीय जांच एवं सार्वजनिक विवरण जारी करने की मांग की।

डिग्री कॉलेज हॉस्टल सुधार हेतु स्वीकृत 50 लाख रुपये के दुरुपयोग का आरोप-

हॉस्टल सुधार के लिए राशि स्वीकृत होने के बावजूद अब तक कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया। छात्रावास की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। एनएसयूआई ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई एवं शीघ्र सुधार कार्य प्रारंभ कराने की मांग की।

एक ही प्राध्यापक डॉ पूर्णिमा शर्मा को कई महत्वपूर्ण प्रभार दिए जाने पर सवाल-

एक ही अधिकारी को कई प्रभार दिए जाने,संस्कृत विभाग की कक्षाएं प्रभावित होने, पीएचडी शोध प्रक्रिया में यूजीसी नियमों के उल्लंघन,नए महाविद्यालय की स्थापना में देरी तथा कुलसचिव पद रिक्त होने से उत्पन्न प्रशासनिक अव्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए।

एनएसयूआई ने सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने एवं छात्रहित में शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर,ब्लॉक अध्यक्ष अमन तिवारी, विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता, आई टी सेल जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव,जिला सचिव युवराज, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष हर्षित सिंह बघेल,ब्लॉक उपाध्यक्ष ओम साहू, बीकॉम सह प्रभारी क्रितेंद्र सिंह सहित एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.