S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : सामूहिक प्रयास से ही प्राकृति जलस्त्रोतों का संरक्षण संभव ,बावड़ी पूजन के साथ जल गंगा संवर्ध... उमरिया / शहडोल : नेशनल डॉक्टर डे: युवा टीम उमरिया ने डॉक्टर को शाॅल-श्रीफल से किया धन्यवाद व सम्मानि... शहडोल : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जंतर - मंतर में चल रहे धरना प्रदर्शन क... शहडोल : शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा , संभाग की सहभागिता के साथ संघ का तीन... शहडोल : सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक शहडोल : गोहपारू विकासखंड के शासकीय विद्यालयों में भ्रष्टाचार की चिड़ियां ,विद्यालय के शासकीय फंडों म... अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन

शहडोल : सामूहिक प्रयास से ही प्राकृति जलस्त्रोतों का संरक्षण संभव ,बावड़ी पूजन के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ समापन 

0 23

सामूहिक प्रयास से ही प्राकृति जलस्त्रोतों का संरक्षण संभव ,

बावड़ी पूजन के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ समापन 

शहडोल ।  जल संरक्षण किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। जल संकट की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए हमें प्राकृतिक जल स्त्रोतों की साफ सफाई के साथ ही इनके संरक्षण की दिशा में मिलकर प्रयास करना होगा। इसी उद्देश्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में

जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक चलाया गया। आने वाले समय में भी हम सभी मिलकर अपने आस पास के जलस्त्रोतों को व्यवस्थित व साफ सुथरा रखने की दिशा में पहल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उक्त विचार विधायक मनीषा सिंह ने मंगलवार को जन अभियान परिषद सोहागपुर ब्लॉक के तत्वावधान में नगर के आईटीआई के सामने कृष्णा कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर में आयोजित बावड़ी उत्सव में वक्त किया।

इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय, सोहागपुर विकासखंड समन्वयक प्रिया सिंह सहित नवांकुर संस्था के पदाधिकारी व सदस्य के साथ ही बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्लयू के विद्यार्थी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के दौरान विधायक मनीषा सिंह ने भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित प्राचीन बावड़ी की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.