S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

उमरिया / शहडोल : नेशनल डॉक्टर डे: युवा टीम उमरिया ने डॉक्टर को शाॅल-श्रीफल से किया धन्यवाद व सम्मानित 

0 241

नेशनल डॉक्टर डे: युवा टीम उमरिया ने डॉक्टर को शाॅल-श्रीफल से किया धन्यवाद व सम्मानित 

 

उमरिया-राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय उमरिया के डॉक्टर्स को श्रीफल व शाल देकर धन्यवाद और सम्मानित किया गया।

   सम्मान कार्यक्रम के दौरान युवा टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने चिकित्सक के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में चिकित्सक की अहम भूमिका है लेकिन देश में चिकित्सक के ऊपर निरंतर भार बढ़ता जा रहा है। उन परिस्थितियों में चिकित्सक अपने दायित्वों का सही निर्वहन करें इसके लिए हमें उनका मान सम्मान और प्रोत्साहन करना चाहिए।

    इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. के०सी सोनी ने कहा कि हिमांशु तिवारी और उनकी युवा टीम समय-समय पर चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्र में नि:शुल्क सेवाएं प्रदान करती रहती है और आज जिस तरह से आगे बढ़कर पूरी टीम ने चिकित्सकों का सम्मान किया है। हम सभी चिकित्सक अपने दायित्वों का और गंभीरता से पालन करेंगे। डॉक्टर दिवस केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति चिकित्सकों की जिम्मेदारी को याद करने का दिन है. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सक पूरी निष्ठा से मरीजों की सेवा कर रहे हैं, जिसके कारण अस्पताल में विभिन्न विभागों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं. उन्होंने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ के सी सोनी, आर एम ओ डॉ संदीप सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ बी के प्रजापति, डॉ एस के निपाने, डॉ सी पी शाक्य, डॉ मुकुल तिवारी, डॉ अनामिका तिवारी, डॉ राजीव लोचन दिवेदी, डॉ मानसी, डॉ व्योमा वर्मा, वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन वीरेंद्र शर्मा, अनिल द्विवेदी, युवा टीम से हिमांशु तिवारी,राहुल सिंह श्रीराम तिवारी वं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.