S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ... शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में द... शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,  बहनों ने बां...

शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षकों में रोष

0 171

: 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षकों में रोष

शहडोल। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जुलाई 2023 से 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षक संवर्ग को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ दिये जाने का आदेश जारी किया गया है । प्रदेश के अधिकांश जिलों में यह लाभ शिक्षकों को मिल भी चुका है।

लेकिन शहडोल जिले में स्थिति बिल्कुल उलट है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शहडोल ने चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान के लिए शिक्षकों से 25 अप्रैल 2026 तक प्रस्ताव मंगवाए थे। उसके बाद तीन माह बीत गए, लेकिन अब तक एक भी प्रकरण में स्वीकृति आदेश जारी नहीं हुए हैं।

मई, जून निकल गया और जुलाई माह भी आधा बीत चुका है। वेतनमान रुके होने से सैकड़ों शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि कार्यालय की लापरवाही के कारण उन्हें उनका जायज हक समय पर नहीं मिल पा रहा।

शिक्षक संगठनों ने आरोप लगाया है कि डीईओ के द्वारा शिक्षक संवर्ग के प्रति असंवेदनशील रवैया अपना रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर लंबित प्रकरणों का निराकरण करने की मांग की है।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने इस शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.