S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्...

शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी के 80 साल , लेकिन हर वर्ष नई ऊर्जा का संचार , कलेक्टर पार्थ ने किया ध्वजारोहण , स्टेडियम में मार्च पास्ट बनी आकर्षण का केंद्र , तो वहीं विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति गीतों में अपनी उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति 

0 81

शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,


आजादी के 80 साल , लेकिन हर वर्ष नई ऊर्जा का संचार , कलेक्टर पार्थ ने किया ध्वजारोहण , स्टेडियम में मार्च पास्ट बनी आकर्षण का केंद्र , तो वहीं विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति गीतों में अपनी उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति

शहडोल (संजय गर्ग)। 80वां स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षाेल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह महात्मा गांधी स्टेडियम शहडोल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के गायन से हुआ।
समारोह में कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने अनेकता में एकता के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारों को आकाश में मुक्त किया। विभिन्न सुरक्षा एवं अनुशासित बलों की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। विशेष शसस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल पुरूष, महिला पुलिस बल, होमगार्ड, शौर्या दल, वन विभाग, एनसीसी बालक-बालिका, स्काउट-गाइड, के दलों ने मार्च पास्ट में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाइव प्रसारण भी देखा एवं सुना गया।

मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि जिलेवासी भाइयों, बहनों एवं प्यारे बच्चों को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज घर-घर में तिरंगा लहरा रहा है, गली-गली में देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं और जन-जन के मन में देशप्रेम हिलोरे ले रहा है। धरती का कण-कण आजादी के उत्सव और उल्लास में डूबा हुआ है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिलेभर में निकाली गई तिरंगा यात्राएं चिर युवा भारत और अजर-अमर स्वतंत्रता का जयघोष कर रही हैं। वहीं उन्होंने अपने उद्बोधन में भारत देश की आजादी में अपना सर्वस्व निछावर करने वाले शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पण कर उनका स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य और गर्व का विषय है कि भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित प्रयासों ने देश को नई दिशा दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आजादी की 100वीं वर्षगांठ तक भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में संपूर्ण विश्व का पथ-प्रदर्शक बनेगा।

कलेक्टर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्रनिर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि उन असंख्य ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और राष्ट्रनिर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने अपने त्याग, तप और बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत का अमूल्य उपहार दिया।

उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, वीरांगना अवन्तीबाई लोधी, बिरसा मुंडा तथा जनजातीय अंचलों के सभी वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनजातीय संस्कृति और विकास पर दिया जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि शहडोल केवल प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध जिला ही नहीं है, बल्कि अपनी जनजातीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, प्राकृतिक धरोहर और ऐतिहासिक विरासत के कारण प्रदेश की विशिष्ट पहचान रखता है। बैगा, गोंड एवं अन्य जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं, लोककला, लोकगीत, लोकनृत्य तथा प्रकृति के प्रति सम्मान जिले की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, जिला प्रशासन के प्रयासों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से शहडोल ने विकास के अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। जिले की पहचान जनजातीय समाज से है और इसलिए विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

मुख्य अतिथि ने जिलेवासियों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि शहडोल को स्वच्छ, हरित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जाएगा, प्रत्येक बालक एवं बालिका को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में योगदान दिया जाएगा, महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाएगी तथा जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर एवं सामाजिक समरसता का संरक्षण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहडोल की जागरूक जनता, किसान, श्रमिक, मातृशक्ति, युवा, अधिकारी, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि अपने सामूहिक प्रयासों से जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा से जनविश्वास और जनविश्वास से जनकल्याण के संकल्प को साकार करने का अवसर है। जिले के सर्वहारा वर्ग का सर्वाेदय ही शासन का लक्ष्य है। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें ।

आकर्षक मार्च पास्ट की प्रस्तुति
वही कार्यक्रम की अगली कड़ी में महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में विभिन्न सुरक्षा एवं अनुशासित बलों की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जिसे देखने के लिए काफी संख्या में शहडोल की जनता उपस्थित रही मार्च पास्ट में विशेष सशस्त्र पुलिस बल होमगार्ड सौर्य डाल वन विभाग समेत सीसी बालक बालिका स्काउट गाइड के दोनों दलों ने मार्च पास्ट में सहभागिता दी।
जिसमें जिला पुलिस बल पुरुष ने प्रथम स्थान अर्जित किया तो वहीं 29वीं वाहिनी सशस्त्र सुरक्षा बल ने द्वितीय
स्थान अर्जित किया।

देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दि प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ में कार्यक्रम की अगली कड़ी में शहडोल के विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति की गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। जिससे स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों का मन देश भक्ति के उत्साह से भर गया । इसमें मुख्य रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शहडोल अशासकी ज्ञानोदय विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुराज क्रमांक 2 तथा कन्या शिक्षा पर कंचनपुर आवासीय ज्ञानोदय विद्यालय विचारपुर के छात्राओं ने भाग लिया।
जिसमें प्रथम स्थान शासकीय आवासीय ज्ञानोदय विद्यालय तो वहीं द्वितीय स्थान अशासकीय ज्ञानोदय विद्यालय ने अर्जित किया।

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान 

स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर जिला मुख्यालय शहडोल के गांधी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिले के कलेक्टर पार्थ जायसवाल के द्वारा मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त कक्षा 12वीं की विद्यार्थी कुमारी माही मिश्रा एवं आशा की सेंट जूस क्रिश्चियन मिशन की कुमारी मान्यता साहू तथा शासकीय सांदीपनि बालक विद्यालय जैसीनगर के कुमारी दीक्षा मिश्रा व अशासकी टाइम्स पब्लिक स्कूल शहडोल की निशिका गुप्ता , वही अशासकीय विद्यालय भारतीयम ब्यौहारी के ऋषभ पांडे को सम्मानित किया गया।

 

शहीद परिवारों के सदस्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानी तथा सहित परिवार जनों के सदस्य गणों को शासकीय अधिकारियों द्वारा उनके घर पहुंच कर साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया जिसमें उपसंचालक दिव्यांग एवं निशक्तजन प्रज्ञा मरावी ने स्वर्गीय प्रेमलाल गुप्ता के पुत्र को ग्राम जमुना निवासी स्वर्ग की कपूर चंद्र कटारे की पत्नी  आशा देवी कटारे जिला खनिज अधिकारी ने ग्राम नारगी निवासी लोकतंत्र सेनानी  नारायण दास शुक्ला को सहायक आपूर्ति अधिकारी  प्रदीप द्विवेदी ने लोकतंत्र सेनानी  श्याम बाबू जायसवाल एवं स्वर्गीय नरेंद्र दुबे की पत्नी श् रविता दुबे को श्रीफल और शाल देकर सम्मानित किया ।

आपको बता दें कि यह पूरा कार्यक्रम जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया था जिसमें जिला प्रशासन के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों कि मेहनत से यह कार्यक्रम सफल हो सका है।
वही कार्यक्रम में मंच का संचालन कर रहे जन अभियान परिषद के विवेक पांडे का उत्कृष्ट योगदान रहा।

स्वाधीनता दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयसिंहनगर विधायक मनीष सिंह , साभागायुक्त सुरभि गुप्ता , पुलिस महानिरीक्षक एन चैत्रा , एडिशनल आईजी विवेक सिंह , पुलिस कप्तान संजय कुमार अग्रवाल , सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति , डीएफओ श्रद्धा प्रेंद्रो , तरुण वर्मा अपर कलेक्टर सरोधन सिंह , एसडीएम सोहागपुर अमृता गर्ग , समेत नगर के गणमान्य नागरिक , जनप्रतिनिधि , शासकीय सेवक एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ गणमान्य पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.