S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (... शहडोल : मनोहर लाल शर्मा के निधन से शोक संतप्त हुआ शहडोल शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ...

रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया राष्ट्र पर्व

0 24

 

 राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया राष्ट्र पर्व

 रसमोहनी / बुढार । जिले के बुढार विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसमोहनी में बीते शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र पर्व आजादी के 80वीं वर्षगांठ मनाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन विजय कृष्ण मिश्रा के द्वारा किया गया। साथ ही कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य चंद्रिका सिंह बारगाही के द्वारा की गई। वही कार्यक्रम में विद्यालय में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच नईम खान एवं जैतपुर मंडल अध्यक्ष सचिन सेठिया एवं जिला महामंत्री कैलाश मणी सोनी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के पावन बेला पर सबसे ज्यादा उत्साह विद्यालय के छात्र-छात्राओं में देखा गया। जो की देशभक्ति की तरंगे छात्र-छात्राओं के नस-नस में दौड़ रही थी।

वही कार्यक्रम के प्रारंभ में मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगीत का गायन विद्यालय की छात्राओं द्वारा किया गया।

वही कार्यक्रम की अगली कड़ी में राष्ट्रगान के पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। एवं भारत देश कि आजादी के लिए उन वीर महान क्रांतिकारियों को याद किया गया जिन्होंने देश की आजादी में अपना सर्वस्व निछावर कर दिया।

 देशभक्ति और संस्कृतिक कार्यक्रमों से सुसज्जित रहा विद्यालय

वही कार्यक्रम की अगली कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रस्मोहिनी की छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीतों का गायन किया गया साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। जिस विद्यालय में उपस्थित विशिष्ट स्थिति एवं विद्यालय के प्रचार व अन्य वरिष्ठ शिक्षक कर्मियों ने सराहा एवं छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में मुख्य रूप से कक्षा छठवीं से 12वीं तक की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।

 इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्यक्रम को संपादित करने में मुख्य रूप से ललिता मिश्रा ओमप्रकाश शर्मा राजेश शुक्ला पवन माझी अजीत पाठक अखिलेश सिंह गेंद लाल प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.