S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल...

शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न

0 16

खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न

शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल में आगामी खेल प्रतियोगिताओं के खेल कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संभाग एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कुलगुरु सभागार में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. रामशंकर जी ने की। बैठक का संयोजन एवं संचालन स्पोर्ट्स प्रभारी डॉ. आदर्श तिवारी द्वारा किया गया। बैठक में रीवा से डॉ. भारतेंदु जी की विशेष उपस्थिति रही।बैठक क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, रीवा संभाग डॉ. महेन्द्रमणि द्विवेदी के निर्देशानुसार आयोजित हुई। इसमें संबंधित महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए अपने प्रस्ताव एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में क्षेत्र के महाविद्यालयों में आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के संबंध में चर्चा की गई। खेल कैलेंडर के अनुसार प्रतियोगिताओं के सुचारु आयोजन, महाविद्यालयों की सहभागिता, खेल स्थलों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

कुलगुरु प्रो. रामशंकर  ने खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं।

बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं खेल प्रभारी द्वारा प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी साझा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.