S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल...

शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित

0 27

 

सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित

शहडोल । नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा ‘सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 स्थित बाणगंगा विराट मंदिर प्रांगण में 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे 2100 दीप प्रज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष   अमिता चपरा , जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अमिता चपरा ने अपने संबोधन में कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ सेवा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक है। दीप प्रज्वलन हमें समाज में सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के प्रति अपने दायित्वों का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। ‘सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के माध्यम से नागरिकों को जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी  आशा जितेंद्र भंडारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  प्रकाश जगवानी,  उर्मिला कटारे,  सत्यभामा गुप्ता,  संतोष लोहानी,  भूपेंद्र मिश्रा, जिला महामंत्री  अमित मिश्रा सहित  राकेश सोनी,  मनोज सिंह आर्मो,  शक्ति लक्षकार,  रवींद्र वर्मा, सौरभ गोले,  विनय केवट,  राकेश कनौजिया,  सुरेश चतुर्वेदी,  नीलम चतुर्वेदी,  नरेंद्र तिवारी,  प्रकाश नारायण शुक्ला,  सुभद्रा सिंह एवं  सत्यकाम मिश्रा की उपस्थिति रही। स्व-सहायता समूहों की बहनों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। नगर पालिका परिषद के अधिकारी, इंजीनियर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बाणगंगा विराट मंदिर प्रांगण में सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ प्रधानमंत्री   के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मनाया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, जनकल्याण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद के सभी 39 वार्डों में भी शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को ‘सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत जनहित, स्वच्छता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी  आशा जितेंद्र भंडारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं वार्डवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से सेवा, स्वच्छता एवं जनकल्याण के कार्यों को और गति मिलेगी।

नगर पालिका परिषद द्वारा ‘सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत स्वच्छता, जनभागीदारी, जनसेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.