S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न शहडोल : स्वास्तिक गैलेक्सी में भक्तिमय हुआ गणेशोत्सव , 56 भोग, के साथ, महाआरती व सुंदरकांड पाठ का ह... शहडोल : छात्रावास के संचालन में लापरवाही..... बनकर गिरी अधीक्षकों पर निलंबन की गाज , दो हुए नलंबित त... शहडोल :पार्षद मंच के ज्ञापन से कुछ नहीं होगा जब तक रोड में आंदोलन न होगा शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन

शहडोल : छात्रावास के संचालन में लापरवाही….. बनकर गिरी अधीक्षकों पर निलंबन की गाज , दो हुए नलंबित तो दो कि रुकी वेतन , बांकियों जारी हुई कारण बताओं नोटिस

0 127

छात्रावास के संचालन में लापरवाही….. बनकर गिरी अधीक्षकों पर निलंबन की गाज , दो हुए नलंबित तो दो कि रुकी वेतन , बांकियों जारी हुई कारण बताओं नोटिस

शहडोल ।  कलेक्टर  पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग  आनंद राय सिंहा द्वारा छात्रावासों के संचालन में लापरवाही बरतने एवं अन्य कार्यों में उदासीनता पाए जाने पर दो छात्रावास अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही दो अधीक्षकों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने तथा सात को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार  प्रकाश सिंह, अधीक्षक आदिवासी बालक छात्रावास आमडीह, जनपद पंचायत जयसिंहनगर को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के विपरीत आचरण करने के कारण प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जयसिंहनगर नियत किया गया है। श्री प्रकाश सिंह को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

इसी प्रकार  बुद्धशेन सिंह, अधीक्षक जनजातीय बालक आश्रम गजवाही को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जयसिंहनगर नियत किया गया है।  बुद्धशेन सिंह को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

कलेक्टर  पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास चुहिरी के  मुंशी सिंह तथा जनजातीय बालक आश्रम बरदौहा के  अमर बहादुर सिंह की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास कर्मचारी शहडोल की  किरण सिंह, जनजातीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास गोहपारू के  रामावतार सिंह, जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास शहडोल की  प्रतिमा चौधरी, जनजाति कर्मचारी बालक छात्रावास के  राकेश पटेल, जनजाति सीनियर बालक छात्रावास बुढ़वा के  गणेश दत्त नामदेव, जनजाति सीनियर बालक छात्रावास बरमानिया की  शारदा नापित तथा बालक क्रीड़ा परिषद शहडोल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.