S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

शहडोल: भोपाल विधानसभा के सम्मानित हुए शहडोल जिले के 03 शिक्षक

0 292

 

शहडोल (संजय गर्ग)। शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा आयोजित मेरा विद्यालय ,मेरी पहचान (आनंन्द घर ) के प्रतिभागी शिक्षको को शिक्षाविद गिजु भाई पुरुस्कार/सम्मान समारोह मे प्रदेश के 400 शिक्षकों को एवम शहडोल जिले से चयनित 03 शिक्षको का विधानसभा के मानसरोवर हाल में शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने,बच्चों की नियमित उपस्थिति,भयमुक्त वातावरण में शिक्षा देने ,पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा.और दक्षिण पश्चिम भोपाल के विधायक , विधानसभा के सचिव ए. सी.सिंह ,पूर्व कमिश्नर डॉ.अशोक भार्गव, शिक्षक संदर्भ के मुख्य, शिक्षाविद डॉ. दामोदर जैन द्वारा गिजु भाई पुरस्कार दिया गया पुरस्कार में शील्ड , मेडल, प्रमाण पत्र ,स्मृति चिन्ह सम्मान पट्टिका के द्वारा शहडोल से साधना जैन व्याख्याता , व्योहारी के डी.सी.पटेल, अमित तिवारी का सम्मान किया गया l

गिजुभाई बधेका ने आजादी के पूर्व गांधी से प्रेरित होकर भावनगर गुजरात में दक्षिणामूर्ति बाल विनय मंदिर की स्थापना की आज उन्हीं की तर्ज पर दामोदर जैन जी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के सभी शिक्षक अपने विद्यालयों को विद्यालय घर बनाने में लगे हुए हैं
दक्षिणामूर्ति बाल विनय मंदिर के प्राचार्य विपुल व्यास ने बताया कि गिजूभाई ने 300 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं एक अच्छा शिक्षक पढ़ाने के साथ ज्ञान की जिज्ञासा पैदा करता है गीजुभाई के अनुसार बच्चों को स्वतंत्रता दें वह स्व रुचि से काम करें , बच्चे स्कूल में आकर प्रसन्नता का अनुभव करें।

*गुरु भाई के सपने को साकार करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर हो रहा हर्ष*

पूर्व कमिश्नर अशोक भार्गव ने कहा कि लोकतंत्र के पवित्र मंदिर के सभागार विधानसभा भवन में गुरु भाई बधेका के सपनों को साकार करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर हमें हर्ष हो रहा है।

कार्यक्रम के सूत्रधार दामोदर जैन ने कहा आशाओं आकांक्षाओं के खुले वातावरण में विचरण करने को प्रेरित करने वाले शिक्षकों का आभार ,शिक्षक संदर्भ समूह जिसकी स्थापना 2010 में की गई है यह एक ऐसा समूह है जो शासन से कुछ मांगता नहीं है इस समूह से जुड़े शिक्षक स्वयं अपनी मेहनत से अपने विद्यालयों को आनंद घर बना रहे हैं।

अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है गुरु

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि गुरु अज्ञान के अंधकार को तिरोहित करने वाला होता है आपके अनुसार शिक्षक एक ऐसे जलते हुए दीपक के समान हैं जो 100 बुझे हुए दीपों को जला सकता है 100 बुझे हुए दीपक भी मिलकर एक दीप को नहीं जला सकते
आंखों में सपने सजा कर तो देखो इरादों को मजबूत बना कर तो देखो समुंदर में किनारे मोती किसे मिला है मोती चाहिए तो समुंदर में गोता लगा कर तो देखो ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.