शहडोल : मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला इकाई ने कलेक्टर के नाम 4 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापनजल्द से जल्द हो मांग पूरी – लालजी तिवारी
शहडोल (संजय गर्ग) । मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला इकाई के द्वारा दिनांक 22 दिसंबर को 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लालजी तिवारी के तत्वाधान में कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडे को ज्ञापन सौंपा गया।
नौवीं से 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी में हो बदलाव
कक्षा 9 से 12 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं जनवरी 2023 से प्रारंभ हो रही हैं परीक्षा का समय सुबह 7:30 बजे से रखा गया है जबकि सूर्योदय का समय 7:16 बजे है अधिकांश सरकारी विद्यालयों में 10 से 15 किलोमीटर दूर से गांव के बच्चे परीक्षा हेतु आएंगे परीक्षा का समय प्रातः 9:00 बजे से किया जावे।
परीक्षा फीस सही उपलब्ध कराएं पेपर
कक्षा 9 से 12 की सत्र 2022- 23 की तिमाही एवं अर्धवार्षिक परीक्षा के बराबर पेपर प्रदान करने का शुल्क जो लगभग 80% है पूर्व में ही तिमाही परीक्षा के नाम से सभी विद्यालयों से ले लिया गया है अर्धवार्षिक परीक्षा में पेपर सभी विषयों के केवल एक-एक प्रदान किए जा रहे हैं सभी प्रश्न पत्र विद्यालय को फोटोकॉपी कराने के लिए निर्देशित किया गया है इस कारण सभी विद्यालयों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कृपया जो तिमाही परीक्षा के नाम से फीस ली गई है उसी से अर्धवार्षिक परीक्षा का भी पेपर प्रदान करवाया जाए।
वाहन भत्ते में हो वृद्धि
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा विगत 15 वर्षों से बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कर्ताओं को वाहन भत्ता प्रदान किया जाता था लेकिन इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा अचानक निर्देशित कर ₹100 प्रति दिवस के हिसाब से वाहन भत्ते की राशि को हर शिक्षक का कम कर दिया गया समय सीमा में शिक्षकों के द्वारा इतने महत्वपूर्ण कार्य को गर्मी में किया जाता है विगत कई वर्षों से मिल रही राशि को बढाया ना जाकर और कम करना न्याय संगत नहीं है अतः फिर से इस राशि को प्रदान करवाने हेतु आपके माध्यम से शिक्षकों का शिक्षक संघ के माध्यम से यह यह विरोध पत्र मंडल भेजा जाए।
*स्थानीय मूल्यांकन की राशि 3 वर्षों से नहीं हुई प्राप्त*
संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए संघ द्वारा मांग की गई कि
कक्षा नौवीं एवं 11वीं स्थानीय मूल्यांकन के पारिश्रमिक की राशि विगत 3 वर्षों से प्राप्त नहीं हो रही है ।
जिसका पूर्ण विरोध संघ करता है एवं जिला शिक्षा अधिकारी से मांग करता है कि जल्द से जल्द राशि उपलब्ध कराई जाए।
इनकी रही उपस्थिति
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष लालजी तिवारी द्वारा दी गई जानकारी शहडोल राजन सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ शहडोल राजेंद्र शर्मा वरिष्ठ सदस्य, कैलाश जोशी जी अध्यक्ष नगर इकाई शहडोल ब्रज जायसवाल अध्यक्ष ब्लॉक का सोहागपुर मनोज द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष , हेमंत पाठक, केके पटेल ,आरडी राय, महेंद्र त्रिपाठी, संजय मिश्रा देवेंद्र सिंह चंदेल आदि अन्य शिक्षक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
