S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोहागपुर के उप ब्लाक सिंहपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

0 155

 

शहडोल (संजय गर्ग) । दिनांक- 28 जनवरी दिन शनिवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी सोहागपुर के उपब्लॉक सिंहपुर मे #हाथ_से_हाथ_जोडो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ सिंहपुर मंडलम से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के उप ब्लाक प्रभारी एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम के मुख्य आतिथ्य में, यादवेंद्र पांडे सिंहपुर उपसरपंच एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष की अध्यक्षता में, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनूप सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में सोहागपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोंधिया एवं पूर्व पार्षद प्रीतम दास सोनी की विशेष उपस्थिति में मंडलम अध्यक्ष रियाज अंसारी द्वारा किया!

       शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप निगम ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर प्रकाश डाला एवं उसके महत्व को बताते हुए सभी से एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की l कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं सिंहपुर के उपसरपंच यादवेन्द्र पांडे ने कार्यक्रम में गति प्रदान करने हेतु बूथ लेवल तक सभी धर्म संप्रदाय के लोगों को इस अभियान से जोड़ने पर बल दिया एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से सभी को अवगत कराया l

 कार्यक्रम को अनूप सिंह , राजेश सोंधिया ने भी संबोधित किया तत्पश्चात हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रारंभ कर सिंहपुर पंचायत मे मोदी सरकार के विरुद्ध जारी पम्पलेट, (चार्जशीट) को बांटा व भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जमकर बखान किया गया ।

 इनकी रही उपस्थिति 

कार्यक्रम में मुन्नू तिवारी अब्दुल कादिर, शोएब अंसारी प्रदेश सचिव i t सेल, मोहम्मद आसिफ अंसारी रियाज खान राम नारायण साहू,किब्रिया अंसारी, मोहम्मद यूसुफ,अब्दुल वहाब, मोहम्मद मुस्लिम अंसारी, मोहम्मद इलियास, सलीम अहमद, मोहम्मद अख्तर मंसूरी, राकेश गुप्ता कार्यक्रम में भारी संख्या में वरिष्ठ नेतागण व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.