S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

शहडोल : एनएसयूआई शहडोल ने विश्वविद्यालय का मेन गेट बंद कर किया जंगी प्रदर्शन 

0 183

एनएसयूआई शहडोल ने विश्वविद्यालय का मेन गेट बंद कर किया जंगी प्रदर्शन 

शहडोल (संजय गर्ग)। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष गौरव मिश्रा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में फैली विभिन्न अनियमिताओं को लेकर एनएसयूआई शहडोल विश्वविद्यालय का मेन गेट बंद कर जंगी प्रदर्शन किया गया।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय में छात्रों की सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है।
कुछ प्रमुख समस्याएं निम्न हैं जिसकी ओर एनएसयूआई ने कुलपति का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु प्रदर्शन किया-
1-विश्वविद्यालय में 12000 से लेकर 15000 तक छात्र छात्राएं पढ़ते हैं जिनके बीच मात्र 4 बस उपलब्ध है,जिसे बढ़ाया जाए।
2- कक्षाओं में माइक की सुविधा प्रदान की जाए।
3-पुराने कैंपस में एडमिशन डिपार्टमेंट अलग से चालू किया जाए।
4-न्यू कैंपस में बने छात्रवास को जल्द चालू कराया जाए।
5 -पुराने कैंपस में वॉशरूम एवं पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था की जाए।
जैसे प्रमुख मांगो पर एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया।
आज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष शुभम सोंधिया,जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर,ब्लॉक अध्यक्ष अमन तिवारी,जिला महासचिव हर्ष गौतम,आदित्य मिश्रा,ओम राज,स्पर्श,शुभम,साहिल,सत्यम दीपक,आयुष,हिमांशु,जतिन,रोशनी, छबिलाल,अजीत,महेंद्र,भगवानदीन, अविनाश,दुर्गेश,अतुल,आशुतोष, अजय,राहुल,आयुष,मोहित,राज, अमित शिवांशु सहित काफी संख्या मे एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.