S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर : राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

0 297

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। पंडित अटल बिहारी बाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में दिनांक 24/सितंबर 2024 को महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल भाव को बताया गया। उन्होंने कहा कि गत वर्षो से संचालित यह योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सर्वश्रेष्ठ भूमिका अदा करती आ रही है। इस योजना के माध्यम से सामाजिक जीवन के विविध पहलुओं को देखा जाता है। विद्यार्थी स्वयंसेवक बनकर सामाजिक जागरूकता एवं समाज सेवा को नजदीक से जान पाते हैं।एनएसएस कार्यक्रम के अधिकारी प्रो.सतीश वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित नियम एवं अनुशासन पर अपने विचारों को प्रकट किया। स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की और इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक भूपेश वंशपाल द्वारा एनएसएस लक्ष्य गीत गाया गया साथ ही इकाई के स्वयंसेवकों ने अपने अपने अनुभवो को सबके साथ साझा किया। राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षको में डाॅ.लवकुश दीपेन्द्र विभागाध्यक्ष राजनीतिशास्त्र, डॉ. मंगल सिंह अहिरवार विभागाध्यक्ष हिंदी, जितेंद्र कुमार साकेत, राजेंद्र साकेत, डॉ. प्रीति रजक , कर्मचारियों में राम नारायण चौधरी, सुरक्षा गार्ड राजेश कुमार एवं अन्य विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.