S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

जयसिंहनगर : यह कैसी अतिक्रमण की कार्यवाही जिसमें मारपीट में उतरा नगर परिषद अधिकारी , अतिक्रमणकारी पर जमकर हुई लात – घूसे की बौछार

0 1,128

यह कैसी अतिक्रमण की कार्यवाही जिसमें मारपीट में उतरा नगर परिषद अधिकारी ,

अतिक्रमणकारी पर जमकर हुई लात – घूसे की बौछार

जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। हर मुद्दों को संभालने के लिए हर जिले में एक सक्षम अधिकारी होता है। जो अपने बुद्धि विवेक से जिले क्षेत्र की समस्या का हल करता है। 

लेकिन क्या हो जब अधिकारी अपना आपा खोकर लात घुसे और गाली गलौज पर उतारू हो जाए। तब आप उसकी परिपक्वता के साथ-साथ उसके चाल- चरित्र का भी पता लगा सकते हैं। 

 कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

आज नगर पालिका परिषद जयसिंहनगर में कुछ ऐसा हुआ जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे।

जहां सीएमओ कक्ष में अतिक्रमण के नोटिस का जवाब लेकर पहुंचे द्वितीय पक्ष के साथ नगर परिषद के सीएमओ निशांत सिंह ठाकुर ने मारपीट कर डाली इसके बाद जयसिंहनगर थाने में इस पूरे मामले की शिकायत हुई।

जहां शिकायतकर्ता पंकज गुप्ता पिता कुंज बिहारी गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक एक जयसिंहनगर के द्वारा शिकायत की गई दरअसल यह पूरा मामला अवैध अतिक्रमण का है जहां पर बिना अनुज्ञा के निर्माण कार्य को बंद करने हेतु लगातार नगर परिषद के द्वारा नोटिस जारी की जा रही थी। जिस पर 25 सितंबर 2024 को कुंज बिहारी गुप्ता पिता स्वामीदीन गुप्ता को अतिक्रमण हटाने व कार्य बंद करने हेतु नगर परिषद के द्वारा नोटिस जारी किया गया था जिसका जवाब लेकर कुंज बिहारी गुप्ता के पुत्र पंकज गुप्ता 27 सितंबर 2024 को नगर परिषद जयसिंहनगर के कार्यालय में पहुंचते हैं। जहां पर नोटिस का जवाब देने हेतु वह सीएमओ निशांत ठाकुर के कक्ष में दाखिल होते हैं। एवं सीएमओ से उनके द्वारा कुछ दस्तावेजों की मांग कि की जाती है। लेकिन इतने में ही सीएमओ आग बबूला हो जाते हैं।

इसके बाद अतिक्रमण की नोटिस का जवाब देने पहुंचे पंकज गुप्ता के साथ अभद्र भाषा में बात करते हुए गाली गलौज की जाती है।

बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगती है। और देखते ही देखते लात घुसे चलने लगते हैं। जिसमें अतिक्रमणकारी पंकज गुप्ता को सीएमओ द्वारा जमकर पीट दिया जाता है।

एक पक्ष ऐसा भी

कुंज बिहारी गुप्ता पिता स्वामी दिन गुप्ता के द्वारा जयसिंहनगर  वार्ड क्रमांक 1 में बिना अनुज्ञा प्राप्त किया प्रथम तल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसे लगातार विभिन्न समाचार पत्रों के द्वारा खबर प्रकाशित भी हो रही थी। हो रहे अतिक्रमण को रोकने व कार्य बंद करने हेतु लगातार नगर पालिका परिषद जयसिंहनगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशांत सिंह ठाकुर के द्वारा नोटिस जारी की गई थी। 

जो कानूनी तौर पर नगर पालिका परिषद भी अपने जगह सही थी लेकिन किसी भी मुद्दे को लेकर इस प्रकार अपना नियंत्रण खो देना कहां की समझदारी है यह एक बड़ा सवाल खड़ा होता है।

मारपीट के बाद फिर नोटिस जारी

खबर में उल्लेखित पूरे घटनाक्रम के बाद 27 सितंबर 2024 को ही शिकायत होते ही नगर पालिका परिषद जयसिंहनगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा एक नोटिस शाम के लगभग 7 बजे फिर जारी होती है जिसमें हो रहे निर्माण कार्य को बंद करने के निर्देश द्वितीय पक्ष को दिए गए हैं। 

पर सवाल यह उठता है कि कानूनी रूप से ही यह तरीका अपनाना चाहिए।

 विचारणीय है शासकीय कर्मचारी ऐसा रवैया

इस पूरे मुद्दे में एक शासकीय कर्मचारी के द्वारा कानूनी रूप से कार्यवाही की जानी चाहिए थी तो फिर ऐसा क्या हुआ की एक शासकीय कर्मचारी ने इस प्रकार का रवैया अपनाया जो की सीएमओ निशांत सिंह ठाकुर यह रवैया कानूनी रूप से गलत है इस पर कार्यवाही होनी चाहिए।

इनकी प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले को लेकर जब नगर परिषद के सीएमओ से बात करनी चाहिए तो लगातार छ: बार फोन लगाने के बावजूद भी उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया। ( 9993305246,96444 94833, 8109372440,) से फोन लगाया गया था । इस नंबर (8989115370) पर फोन किया।जिससे यह स्पष्ट होता है कि सीएमओ के द्वारा जो भी कृत्य किए गए वह कानून के दायरे के बाहर आते हैं।

 निशांत सिंह ठाकुर (सीएमओ) नगर परिषद जयसिंहनगर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.