S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ... शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में द... शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,  बहनों ने बां... शहडोल : मौलाना आजाद स्कूल में आज होगा महा रक्तदान शिविर 786 यूनिट का रहेगा लक्ष्य संयुक्त मुस्लिम सम... शहडोल : माटी से जुड़ी परंपरा, रिश्तों में घुला अपनापन , कजलियां की हरियाली में महका भाई-बहन का स्नेह

शहडोल : बिचारपुर कोल माइंस अल्ट्राटेक के संस्था प्रमुख के नेतृत्व में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा, सफाई मित्रों को मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने और अन्य सुरक्षा उपकरणों का किया वितरण

0 246

बिचारपुर कोल माइंस अल्ट्राटेक के संस्था प्रमुख के नेतृत्व में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा,

सफाई मित्रों को मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने और अन्य सुरक्षा उपकरणों का किया वितरण

 


शहडोल (संजय गर्ग)। भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा-2024 दिनाँक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 के तहत संभागीय मुख्यालय के समीप संचालित बिचारपुर कोल माईन, अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड, ग्राम सिंदूरी (चुनियाँ) के संस्थान प्रमुख सैयद खादरी के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा-2024 बड़े हर्षोल्लाष से मनाया जा रहा है, जिस कड़ी में दिनाँक 28. सितंबर 2024 को सफ़ाई मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के मुखिया कलेक्टर डॉ. केदार सिंह (आई.ए.एस.), जिला पंचायत सीईओ अंजली रमेश (आई.ए.एस.) एवं अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर अरविंद शाह (आई.ए.एस.) की उपस्थिति रही।

जन जागरूकता रैली का आयोजन

स्वच्छता पखवाड़ा 2024 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर द्वारा बिचारपुर कोल माईन में कार्यरत सफाई मित्रों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हे पुरस्कृत किया, तथा “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत वृक्षारोपण किया एवं खदान परिसर एवं आस पास क्षेत्र पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु जन जागरूकता रैली का आयोजन भी किया। विदित हों कि, स्वच्छता पखवाड़ा 2024 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप बिचारपुर कोल माईन में दिनाँक 17 सितम्बर 2024 स्वच्छता पखवाड़ा- 2024 बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया जा रहा है, जिसके तहत निर्धारित तिथि अनुसार विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्वच्छता शपथ और बैनर, स्टैण्डी/ डिजिटल प्रदर्शन, कार्यालय / माईन परिसर में स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के साथ वृक्षारोपण अभियान, कार्यालय के समीपवर्ती स्थान पर स्वच्छता अभियान, सफाई मित्रों को मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने और अन्य सुरक्षा उपकरणों का वितरण, निबंध / वाद-विवाद/नारा लेखन / ड्राइंग / पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता तथा कचरे से कला बनाने की परियोजना, तथा वॉकथॉन, सफाई मित्र अभियान का आयोजन का कार्यक्रम किया गया।

श्रमिकों ने बढ़-चढ़ कर निभाई सहभागिता

साथ ही 01.अक्टूबर 2024 को निकटवर्ती विद्यालय ग्राम सिंदूरी स्थित माध्यामिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय एवं संचालित आँगनबाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, भी किया जाएगा। अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड, बिचारपुर कोल माईन, सिंदूरी में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के कार्यक्रम में खदान में कार्यरत समस्त कर्मचारियों, श्रमिकों ने बढ़-चढ़ कर अपनी अपनी सहभागिता दिखाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.