S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : सेवा सेतु अभियान के तहत हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ शहडोल : शिकायतों का फर्जी निराकरण कर खुद की पीठ थपथपा रहा पीडब्ल्यूडी, देव कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों के... शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्... शहडोल :पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पार्षद सिल्लू रजक ने माया रजक को प्रदान की वाशिंग मशीन, आत्मनिर्... शहडोल : अपरसत्र न्यायाधीश ने कहा सत्य का मार्ग अटल होना चाहिए , गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्... शहडोल : विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने सीएसी हुए प्रशिक्षित शहडोल : चार माह शेष, सेवानिवृत्ति की आहट और विभागीय फैसलों पर सवाल , एक अधीक्षिका को दो छात्रावासों... शहडोल : गांधी जयंती के अवसर पर छात्रों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने क... शहडोल/ जयसिंहनगर :जमीन सूखी, फाइलें गीली! , भुगतान की धारा , कागजों में तालाब, फाइलों में उठाती ... शहडोल : जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान चित्रकला में मोनिका ने पाया द्वितीय स्थान 

शहडोल: विश्वविद्यालय के प्रशासन को सम्मान दिया जाए , 8,000 छात्र – छात्राएं   शहडोल से नवलपुर तक पांच बसों में आना-जाना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ” में दर्ज किए जाने योग्य कार्य : कैलाश तिवारी

0 230

विश्वविद्यालय के प्रशासन को सम्मान दिया जाए:   ,  8,000 छात्र छात्राएं   शहडोल से नवलपुर तक पांच बसों में आना-जाना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ” में दर्ज किए जाने योग्य कार्य : कैलाश तिवारी

 

शहडोल (संजय गर्ग। )पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय कार्यसमिति के पूर्व सदस्य एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कैलाश तिवारी ने विश्वविद्यालय की अनोखी गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग से मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को सम्मानित किया जाए। यह एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जहां पर नवलपुर परिसर में लगभग 8,000 छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं और शहडोल से नवलपुर तक पांच बसों में आना-जाना कर लेते हैं। इसका गणित, गणितज्ञ लोगों के समझ में भी नहीं आता है। यह कार्य “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ” में दर्ज किए जाने योग्य है।

इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र भले ही जुलाई से चल रहा हो लेकिन नवम्बर 25 बीत गया लेकिन अभी तक स्नातक स्तर के हजारों छात्रों के रिजल्ट घोषित नहीं किए गए हैं। छात्र बिना रिजल्ट के ही आगामी कक्षाओं में बैठने को मजबूर हो रहे हैं।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा नॉन शैक्षणिक पदों की चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया हो। प्रशासनिक पक्षपात पर मोहर लगाई हो। लेकिन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जो कि शर्मनाक स्थिति है। उच्च शिक्षा की इतनी दुर्दशा आज तक नहीं देखी गई है जो कि वर्तमान में है।

इस प्रकार की उपलब्धि करने वाले विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि अन्य विश्वविद्यालय भी इसका अनुसरण कर सके और अपने-अपने क्षेत्र में नाम रोशन कर सकें।

पूर्व छात्र नेता कैलाश तिवारी ने कहा है कि पूर्व के वर्षों में अगर किसी महाविद्यालय में रिजल्ट विलंब से आते थे तो छात्र आंदोलन प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाते थे। लेकिन वर्तमान स्थिति में जनप्रतिनिधियों , को कोई चिंता ही नहीं है कि युवा वर्ग का क्या भविष्य होगा। युवा वर्ग कैसे अध्ययन करने पर मजबूर हो रहा है। उल्लेखनीय की इस विश्वविद्यालय में बहुसंख्यक छात्र आदिवासी वर्ग के आते हैं। ऐसे में उनका भविष्य क्या होगा अंदाज लगाया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.