शहडोल: केसरवानी तरुण सभा एवं राष्ट्रीय युवा जागृति करियर विकास समिति के अध्यक्ष ऋतुराज बने केसरवानी महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख संयोजक
केसरवानी तरुण सभा एवं राष्ट्रीय युवा जागृति करियर विकास समिति के अध्यक्ष ऋतुराज बने केसरवानी महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख संयोजक
शहडोल (संजय गर्ग)। केसरवानी समाज शहडोल एवं केसरवानी वैश्य सभा मध्य प्रदेश के लिए बड़े हर्ष का विषय है की केसरवानी समाज के प्रति कर्तव्य निष्ठ, नेतृत्व कौशल और जनकल्याण के कार्यक्रमों में भागीदारी को रखने वाले शहडोल के युवा समाजसेवी ऋतुराज गुप्ता को अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की राष्ट्रीय समिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद केसरी (हैदराबाद) की सहमति व राष्ट्रीय महामंत्री संजय केसरी (सिलिगुड़ी) की अनुशंसा से ” “राष्ट्रीय प्रमुख संयोजक” के पद पर नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि किसके पुर्व में भी उन्हें राष्ट्रीय युवा जागृति कैरियर परामर्श खेलकूद नेतृत्व विकास समिति” में केसरवानी वैश्य तरुण सभा शहडोल के अध्यक्ष रहे हैं। इस बार केशरवानी समाज के संगठन ने उन्हें फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है इनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। साथ ही चार अन्य राज्यों से सहसंयोजक के पद पर अमित केसरी, पटना (बिहार), सहसंयोजक अनिल केसरी, जगतदल (पश्चिम बंगाल), सहसंयोजक आदेश केसरवानी, नागपुर (महाराष्ट्र), सहसंयोजक आशीष केसरवानी, बलौदा बाजार (छ.ग.) को बनाया गया है।
केसरवानी नगर सभा शहडोल के संरक्षक मंडल एडवोकेट श्रवण कुमार गुप्ता, बृजेंद्र गुप्ता लल्लू भईया, रोहिणी प्रसाद गुप्ता, जगदीश कुमार गुप्ता प्राचार्य, केसरवानी नगर सभा के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, महिला सभा की अध्यक्ष निभा गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने ऋतुराज गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

