S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन...

उमरिया:अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिक,वृद्ध महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी भेंट कर किया गया सम्मान

0 185

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिक,वृद्ध महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी भेंट कर किया गया सम्मान

उमरिया– अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा मजदूर वर्ग के लोगों को इकट्ठा कर पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा की उपस्थिति में मजदूरों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिक वृद्ध महिलाओं को साड़ी, पुष्पगुच्छ,फल, बिस्कुट, आम रस व पानी बोतल उपहार स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया।

   उमरिया पुलिस के पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने मजदूरों को सम्मानित करते हुए कहा कि मजदूर देश के विकास के महत्वपूर्ण कड़ी है, बिना इनके सहयोग के विकास संभव नहीं है इसलिए हमें मजदूरों के साथ प्रेम और मानवता पूर्ण व्यवहार करना चाहिए । किसी भी राष्ट्र को आर्थिक रूप से सशक्त और सुदृढ़ बनाने में मजदूरों की भूमिका सर्वाेपरि होती है। मजदूर ही परिवार, समाज और राष्ट्र का स्तंभ होता है रात दिन अपने आजीविका के लिए वह मेहनत तो करता ही है लेकिन साथ ही साथ समाज और राष्ट्र को भी समृद्ध बनाता है। खेती से लेकर विज्ञान शास्त्र निर्माण तक मजदूरों की भूमिका सराहनीय रही है। हम सभी समाज के लोगों को मजदूरों को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी रक्षा और सुरक्षा करने में आगे बढ़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहिए।

  

        टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने कहा कि देश के निर्माण में श्रमिक समाज की निर्विवाद रूप से महती भूमिका रहती है। प्रारंभ से ही इस वर्ग ने संघर्ष करते हुए अपने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि एक क्षमता पूर्ण समाज के निर्माण के लिए मजदूरों ने सदैव बलिदान दिया है चाहे वह स्वतंत्रता संग्राम हो या आजादी बाद राष्ट्र निर्माण। मजदूर वर्ग का योगदान अविस्मरणीय है और आगे भी रहेगा।श्रम की प्रतिष्ठा एवं सम्मान हर परिस्थिति में होना ही चाहिए क्योंकि श्रम के कारण ही आज विश्व इस स्थिति में पहुंचा है श्रम से व्यक्ति शून्य से शिखर तक पहुंच सकता है श्रम के कारण ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ होते हैं।इस दौरान पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा, पत्रकार प्रकाश ,टीम संयोजक हिमांशु तिवारी,राहुल सिंह, अभिनव द्विवेदी, करन बैगा,पूजा बैगा, माधुरी कोल उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.