S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्...

जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्यापारी संघ ने हर्षो उल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ , भारत माता की जय के जय घोष से गूंजा जयसिंहनगर 

0 144

रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्यापारी संघ ने हर्षो उल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ , भारत माता की जय के जय घोष से गूंजा जयसिंहनगर 

जयसिंहनगर (निशांत संजय गर्ग) l स्वतंत्रता दिवस की 80वी वर्षागाठ के अवसर पर जिले के विधानसभा क्षेत्र  मे जयसिंहनगर विकास मंच एवं व्यापरी संघ के सयुंक्त तत्वाधान मे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इसी कड़ी में कार्यक्रम हर्षउल्लास के साथ राष्ट्र भक्ति के माहौल मे सम्पन्न हुआ l तिरंगा यात्रा मे नगर के युवाओं एवं व्यापरियो ने बड़ी संख्या मे अपनी उपस्थिति देकर यात्रा को यादगार स्वरूप प्रदान किया l

भारत माता की झांकी के साथ विभिन्न मार्गो से गुजरी यात्रा

तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ रेस्ट हॉउस जयसिंहनगर से हुआ रेस्ट हाउस शहडोल रोड से होते हुए यात्रा बाइक रैली के स्वरूप मे आर. टी. गार्डन जनकपुर रोड से वापस आकर बँधा बाजार रीवा रोड तक गई और वापस बस स्टैंड मे यात्रा का समापन हुआ l तिरंगा यात्रा मे मुख्य आकर्षण का केंद्र भारत माता की झांकी रही जिसमे भारत माता, रानी दुर्गावती एवं झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई के स्वरुप मे उपस्थित बच्चियों को नगर भ्रमण कराया गया l

क्षेत्रवासियों ने की मां भारती की आराधना

जयसिंहनगर मे हुआ जहाँ नगर के व्यापारी, युवा साथी एवं नगर निवासियों की उपस्थिति मे भारत माता की आरती पश्चात् जयघोष के बाद समापन सम्पन्न हुआ l

इनका रहा सराहनीय योगदान

जयसिंहनगर विकास मंच एवं व्यापारी संघ के सयुंक्त प्रयास मे आयोजित तिरंगा यात्रा मे व्यापरी संघ अध्यक्ष ब्रजेन्द्र पाण्डेय, किसन ऑटोमोबाइल्स के संचालक राजेश गुप्ता, स्नेहा टीवीएस के संचालक रावेन्द्र शर्मा, अभिषेक केशरवानी, प्रवीण ताम्रकार, आलोक गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, संध्या द्विवेदी, काजल गुप्ता, दिव्या गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, निशान्त राव, आदित्य गुप्ता,डॉ. राजेश गुप्ता, राहुल ताम्रकार, अजय पहरिया, अंकित गुप्ता, रामजी सोनी, राहुल मिश्रा, मुनीष उपाध्याय, हिमांशु गुप्ता सहित युवाओ एवं नगर के व्यापारियों का सराहनीय योगदान रहा l

Leave A Reply

Your email address will not be published.