मनोहर लाल शर्मा के निधन से शोक संतप्त हुआ शहडोल
शहडोल। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं ओरिएंट पेपर मिल अमलाई के सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा के पूज्य पिता श्री मनोहर लाल शर्मा का निधन 81 वर्ष की उम्र में हो गया
श्री शर्मा सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी थे परिवारजनों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन से तबीयत खराब चल रही थी लेकिन 17 अगस्त के तड़के 4:00 बजे के आसपास घर पर ही निधन हुआ जिनका अंतिम संस्कार कल 18. अगस्त 2026 सुबह 10:00 बजे बुढार रोड में स्थित शांतिवन में किया जाएगा।
श्री शर्मा के निधन से पूरा शहडोल शोक संतप्त है। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोककाकुल परिवार जनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।
