स्वर्गीय राजाराम अवस्थी की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन
शहडोल। वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी स्वर्गीय राजाराम अवस्थी जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पावन स्मृति में 08 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से राजाराम टाल, मेन रोड, शहडोल में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
स्वर्गीय राजाराम अवस्थी जी ने अपने जीवनकाल में सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह भंडारा उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक विनम्र प्रयास है।
इस अवसर पर उनके पुत्र एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष श्री अजय अवस्थी ने समस्त नगरवासियों एवं जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे भंडारे में सादर सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करें तथा स्वर्गीय राजाराम अवस्थी जी की स्मृतियों को नमन करें।
